---Advertisement---

Maharashtra News: पहलगाम अटैक की याद दिला रहा हमला! कलमा पूछ चाकू घोंपने वाले जुबैर को गिरफ्तार कर ATS को सौंपी जांच; होगा बड़ा खुलासा?

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मीरा रोड पर स्थित नया नगर इलाके में 31 वर्षीय आरोपी जुबैर ने कलमा पूछकर दो गार्ड्स पर जानलेवा हमला किया है। इस पूरे घटनाक्रम की जांच एटीएस को सौंपी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 28, 2026 1:35 अपराह्न

Maharashtra News
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra News: देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई के मीरा रोड पर स्थित नया नगर एरिया में हुए एक हमले की खूब चर्चा है। खबरों की मानें तो 31 वर्षीय जैब जुबैर अंसारी ने इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में तैनात दो सेक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से हमला किया। आरोप है कि जुबैर ने पहले दोनों से कलमा पूछा और फिर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुई ये घटना पहलगाम आतंकी हमले की याद दिलाती है। 22 अप्रैल, 2025 को कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों से कलमा पूछकर हमला किया था। इस घटनाक्रम की चर्चा जोरों पर है।

कलमा पूछ चाकू घोंपने वाले जुबैर को गिरफ्तार कर ATS को सौंपी जांच

मुंबई के मीरा रोड पर स्थित नया नगर इलाके में दो सेक्योरिटी गार्ड्स पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 31 वर्षीय जुबैर ने दोनों से कलमा पूछा और न बताने पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों घायलों की पहचान सुब्रतो सेन और राजकुमार मिश्रा के रूप में हुई है जिनका इलाज जारी है। इस प्रकरण की जांच अब महाराष्ट्र पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड यानी एटीएस को सौंपी गई है। आसार जताए जा रहे हैं कि प्रकरण में कुछ नए खुलासे हो सकते हैं जो लोगों को हैरान करेंगे। फिलहाल सबकी नजरें इस पर टिकीं हुई हैं।

पहलगाम आतंकी हमले की याद दिला रहा चाकू कांड!

नया नगर इलाके में दो सेक्योरिटी गार्ड्स पर हुआ जानलेवा हमला पहलगाम आतंकी हमले की याद दिला रहा है। ऐसे ही 22 अप्रैल, 2025 को आतंकवादियों ने बैसरन घाटी में छुट्टियां मना रहे पर्यटकों से कलमा पूछकर गोलीबारी की थी। इसमें 26 लोग मारे गए थे। आरोप है कि जुबैर ने भी दोनों गार्ड्स से पहले कलमा ही पूछा था और न बताने पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों जगह कलमा का आना पहलगाम आतंकी हमले की याद दिला रहा है। फिलहाल इस मामले की जांच एटीएस के हाथों में है जो मामले की तह तक जाकर सच्चाई का पता लगाने का काम करेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 28, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 28, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 28, 2026