---Advertisement---

Mathura Dispute: श्रीकृष्ण जन्म-भूमि विवाद पर दाखिल आरटीआई में ASI का बड़ा खुलासा, हिंदु पक्ष ने कहा सबूत काफी अहम

Mathura Dispute: काशी के ज्ञानवापी विवाद के बाद अब मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है। बता दें कि इसी बीच भारतीय पुरात्तव विभाग(ASI) की एक आरटीआई में हुए खुलासे ने सबको चौंका दिया है। आरटीआई में ASI ने यह खुलासा किया है कि मथुरा में मंदिर को तोड़कर ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 4, 2024 4:52 अपराह्न

Mathura Dispute
Follow Us
---Advertisement---

Mathura Dispute: काशी के ज्ञानवापी विवाद के बाद अब मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है। बता दें कि इसी बीच भारतीय पुरात्तव विभाग(ASI) की एक आरटीआई में हुए खुलासे ने सबको चौंका दिया है। आरटीआई में ASI ने यह खुलासा किया है कि मथुरा में मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी।

Mathura Dispute: आरटीआई में हुआ बड़ा खुलासा

Mathura Dispute
Mathura Dispute

खबर के मुताबिक मैनपुरी के रहने वाले अजय सिंह ने एक आरटीआई दाखिल की थी। जिसमे श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर मंदिर या मस्जिद की बात पूछी गई थी। दावा है कि आईटीआर के जवाब में भारतीय पुरात्तव विभाग ने यह साफ किया है कि मथुरा में मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी।

बता दें कि एएसआई ने ब्रटिश राज के 1920 में प्रकाशित बजट के आधार पर यह दावा किया है। इस आरटीआई में यह भी बताया गया है कि यहां सदियों पहले एक मंदिर था।(Mathura Dispute) जिसे तोड़कर मस्जिद का निर्माण किया गया था।(Mathura Dispute) इसमे साफ कहा गया है कि औरंगजेब ने ही मथुरा का मंदिर तोड़ा था। वहीं हिंदु पक्ष का कहना है कि ये सबूत काफी अहम है। क्योंकि ये पुरात्तव विभाग ने दिया है।

Mathura Dispute: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद क्या है?

Mathura Dispute

बता दें कि मथुरा का विवाद भी कुछ अयोध्या की तरह ही है। हिंदु पक्ष का दावा है कि मथुरा में औरंगजेब ने मंदिर तुड़वाकर वहां मस्जिद बनवाई थी। खबरों के मुताबिक औरंजेब ने 1670 में मथुरा में भगवान केशवदेव का मंदिर तोड़ने का फरमान जारी किया था।

इसके बाद वहां शाही ईदगाह मस्जिद बना दी गई थी।(Mathura Dispute) गौरतलब है कि ये विवाद कुल 13.37 एकड़ जमीन के मालिकाना हक से जुड़ा हुआ है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास 10.9 एकड़ जमीन का मालिकाना हक है जबकि ढाई एकड़ जमीन का मालिकाना हक शाही ईदगाह मस्जिद के पास है। हिंदू पक्ष शाही ईदगाह मस्जिद को अवैध तरीके से कब्जा करके बनाया गया ढांचा बताता है और इस जमीन पर भी दावा किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran-War

मार्च 10, 2026

UP Politics

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 10, 2026

Gyanesh Kumar

मार्च 10, 2026

KB Ganesh Kumar

मार्च 10, 2026

Punjab News

मार्च 9, 2026