---Advertisement---

Meerut News: मेरठ में किसानों के लिए बड़ा अवसर, यहां लगने जा रहा Kisan Mela; ऐसे उठाएं विशेष ट्रेनिंग कैंप का लाभ

Meerut News: मेरठ के सरदार वल्लभभाई कृषि पटेल विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न जनपदों से किसानों को बुलाया गया है। यहां विशेष ट्रेनिंग कैंप का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसानों कई प्रकार की जानकारी दी जाएगी।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 13, 2023 9:48 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: मेरठ के मोदीपुरम में स्थिति सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस मेले में देश भर के किसान शामिल होंगे।

यहां कई तरह के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनके जरिए किसान अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। यहां उन्हें कम लागत में बेहतर फसल उगाने सहित कई अन्य विषयों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती के बारे में जागरूक करना है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी मेला का उद्घाटन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केके सिंह के अनुसार 17 अक्टूबर को मेले का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संजीव बालियान और अन्य अतिथि करेंगे। इस मेले का लक्ष्य किसानों में नई प्रौद्योगिकियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि स्ट्रॉबेरी, मशरूम और ड्रैगन फ्रूट जैसी नई फसलों की खेती से कैसे अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है, इसके बारे में किसानों को अवगत करवाया जाएगा।

मेले में लगाए जाएंगे 150 से अधिक स्टॉल

किसान मेले में 150 से अधिक विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे। प्रत्येक स्टॉल पर किसानों को खेती से संबंधित जानकारी के साथ विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। किसी किसान के खेत की मिट्टी भी लाई जा सकती है। मिट्टी की जांच के दौरान किसानों को विशेष जानकारी मिलेगी, ताकि उनके खेतों में बेहतर फसल पैदा हो सके।

इसके साथ ही मोटे अनाजों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जो अनाज के बीज भी प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले बीमारियां अब ज्यादा गंभीर हो गई हैं। ऐसे में लोग स्वस्थ रहें, इसके लिए मोटा अनाज एक बेहतरीन माध्यम हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment