---Advertisement---

Meerut News: मेरठ में हुआ Manipur जैसा कांड, 16 वर्षीय युवती के साथ किया गया अभद्र व्यवहार

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, यहां एक 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करके उसके कपड़े छीन लिए गए। जब युवती ने बदहवास स्थिति में अपने कपडे मांगे तो हैवानों ने कपड़े देने के बजाय उल्टा उसका वीडियो बना ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 27, 2023 6:49 अपराह्न

Meerut News
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, यहां एक 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करके उसके कपड़े छीन लिए गए। जब युवती ने बदहवास स्थिति में अपने कपडे मांगे तो हैवानों ने कपड़े देने के बजाय उल्टा उसका वीडियो बना लिया। ऐसे में अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही मणिपुर से ऐसी ही दिल को झकझोर देने वाली वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें कुछ लोग ने दो युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए दुष्कर्म किया था। फिर इसके बाद उसका वीडियो भी वायरल कर दिया था। बहरहाल मणिपुर मामले में अब तक एक नाबालिग समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

मेरठ में दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार की 

कई मीडिया रिपोर्ट्स और डीएनए न्यूज़ के मुताबिक, यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। बताया जा रहा है, यह मामला किठौर थाना क्षेत्र का है। जहां एक 16 वर्षीय युवती के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म करने के बाद नग्न अवस्था में पड़ी लड़की के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। 

ऐसे में अब मेरठ पुलिस ने वीडियो के आधार पर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से अब खबर आ रही है, कि 3 आरोपियों को जेल भी भेज दिया गया है। 

बता दें कि इस मामले में किशोरी के पिता ने किठौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया, कि उनके क्षेत्र में रहने वाले शाकिर पुत्र जाहिद ने उनकी बेटी को निकाह का झांसा देकर अपने प्यार के चंगुल में फंसा लिया। जिसके बाद वह कई बार शारीरिक शोषण भी किया। ऐसे में उसने 3 महीने पहले युवती को नशीली पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। फिर बाद में उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया। जब इसका हमने विरोध किया तो वह हमें जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। 

मेरठ पुलिस ने दी जानकारी    

इस संबंध में मेरठ पुलिस अधीक्षक ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा, हमारे पास यह मामला आया है। जिसमे एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है।

हम जांच कर रहे हैं। फिलहाल हमने युवती का बयान दर्ज  कर लिया है। साथ ही इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026