---Advertisement---

Vishwakarma Scheme: 3 लाख के लोन के साथ ट्रेनिंग देगी सरकार, कम ब्याज के साथ मिलेंगे यह फायदे

Vishwakarma Scheme: पीएम मोदी ने रविवार को देश के स्किल्ड लेबर को ध्यान में रखते हुए विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत सरकार स्किल्ड लेबरों को 3 लाख का लोन देगी और उनकी स्किल को बेहतर करने के लिए स्किल ट्रेनिंग सेंटर खोलेगी।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 18, 2023 12:51 अपराह्न | Updated: सितम्बर 18, 2023 5:23 अपराह्न

Vishvkarma Scheme 2023
Follow Us
---Advertisement---

Vishwakarma Scheme: रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने देश के छोटे व बड़े सभी कारीगरों को ध्यान में रखते हुए विश्वकर्मा योजना शरू की है। इस योजना के तहत सरकार चुनिंदा 18 क्षेत्र में काम करने वाले कारीगरों को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए 3 लाख का लोन देगी। सरकार लोन के साथ इन कारीगरों की स्किल ट्रेनिंग कराने के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोलेगी। जहां इन्हें सर्टिफिकेट के साथ स्टाईपेंड भी दिया जाएगा । सरकार ने इस योजना के लिए साल 2023-23 में 13ooo करोड़ का बजट रखा है।

सरकार ने करीब फिल्हाल 18 व्यवसाय चुने हैं।

इस योजना के जरिए सरकार पारम्परिक कौशल करने वाले व्यवसायों को विकसित करना चाहती है। सरकार ने इस योजना के फिल्हाल करीब 18 व्यवसायों को चुना है। जिसमें नाई, लोहार, कुम्हार, सुनार से लेकर मछली पकड़ने वाले लोग और नाव बनाने वाले व्यवसाय के साथ अन्य व्यवसाय शामिल हैं। पहले चरण में सरकार इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों को  1 लाख का लोन मुहैया कराएगी। उसके बाद दूसरे चरण में सरकार अपने काम के विस्तार के लिए इन लोगों को 2 लाख रुपए देगी। सरकार यह लोन 5 फीसद की मामलूी ब्याज पर देगी। इसके अलावा सरकार ट्रेनिग सेंटरों में काम सीखने वालों को 500 रुपए स्टाईपेंड भी देगी। 

बीते महीने सरकार ने बिल किया था पास

गौरतलब है कि रविवार को प्रधानमंत्री मोदी 73 वर्ष के हो गए हैं।  उन्होंने अपने जन्मदिन पर इस योजना को लॉन्च किया है मगर इस योजना से जुड़ा बिल उनकी सरकार ने बीते महीने ही पास करा लिया था। इसके अलावा सरकार ने 2023-24 के बजट में इस योजना का जिक्र किथा। इसके साथ ही 15 अगस्त को लाल किले से बोलते हुए पीएम ने भी इस योजना को जल्द समर्पित करने का वादा भी किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 12, 2026

Sambhal News

मार्च 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 12, 2026

Rahul Gandhi

मार्च 12, 2026

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

मार्च 12, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 12, 2026