---Advertisement---

Manipur Violence: मणिपुर जाएंगे विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के सांसद, 30 जुलाई को हिंसा प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

Manipur Violence: मणिपुर में अभी भी दो समुदायों मैतेई और कुकी के बीच हिंसा रूकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में अब भारत गठबंधन के सांसद मणिपुर जाएंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 27, 2023 3:40 अपराह्न

Opposition Alliance
Follow Us
---Advertisement---

Manipur Violence: मणिपुर में तीन महीने से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शांति बहाल करने की कोशिशों के बाद भी हिंसा लगातार जारी है। इसी बीच खबर सामने आई है की विपक्षी गठबंधन  ‘INDIA’ के सांसद मणिपुर दौरे पर जाएंगे। सड़क से लेकर संसद तक विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विपक्षी गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल 29-30 जुलाई को मणिपुर जाएगा। जहां वे हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। खबर ये भी है की प्रतिनिधिमंडल निर्वस्त्र परेड मामले के पीड़ितों से मुलाकात कर सकता है।

20 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल जाएगा मणिपुर

कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने बताया कि मणिपुर की स्थिति को देखते हुए इस हफ्ते के अंत में विपक्षी गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर जाएगा, जहां वे हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में विपक्षी गठबंधन के 20 सांसद होंगे। इनके नाम अभी तय नहीं हुए हैं। जल्द इस सहमति बनाकर प्रतिनिधिमंडल तैयार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विपक्षी सांसद बहुत पहले मणिपुर जाना चाहते थे, लेकिन हिंसा के चलते उन्हें अनुमति नहीं दी गई। अब स्थिति पहले से ठीक है, ऐसे में विपक्षी गठबंधन के 20 सांसद जल्द मणिपुर जाएंगे।

विपक्ष ने संसद में किया ब्लैक प्रोटेस्ट

मणिपुर मामले पर विपक्ष का हंगामा जारी है। आज (27 जुलाई) भी संसद में मणिपुर हिंसा को लेकर खूब हंगामा हुआ। विपक्षी गठबंधन के सभी सांसद मणिपुर मामले के विरोध में काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे थे। जहां उन्होंने ब्लैक प्रोटेस्ट किया।

बता दें कि संसद के मानसून सत्र को शुरू हुए आज छे दिन हो गए हैं। लेकिन, इतने दिनों में संसद सही ढंग से नहीं चल पाई है। विपक्ष के हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही रोजाना स्थगित करनी पड़ रही है। विपक्ष इस मामले पर PM मोदी से जवाब चाहता है। विपक्ष का कहना है की PM इस मामले पर संसद में जवाब दें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026