---Advertisement---

Mumbai News: मुंबई में लगातार बारिश ने मचाई आफत, स्कूल-कॉलेजों को किया गया बंद; इन जिलों में रेड अलर्ट

Mumbai News: मायानगरी मुंबई में बारिश ने अपना रोद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि रविवार से शुरू हुई बारिश अब आफत बन चुकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 9, 2024 1:52 अपराह्न

Mumbai News
Follow Us
---Advertisement---

Mumbai News: मायानगरी मुंबई में बारिश ने अपना रोद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि रविवार से शुरू हुई बारिश अब आफत बन चुकी है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि, सोमवार को 50 से अधिक फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा। मालूम हो कि बीते रविवार से ही मुंबई में जोरदार बारिश हो रही है। स्थिति को गंभीरता को देखते हए बीएमसी ने 9 जुलाई यानि आज कॉलेज और स्कूल को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

इन राज्यों में रेड अलर्ट

मुंबई में बारिश रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। ज्यादातर इलाकों में पानी भर गया है। कामकाज पूरी तरीके ठप हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जिसमे मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और सतारा शामिल है। इसके अलावा विभाग ने 12 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की भी संभावना जताई है। इसके साथ ही मुंबई में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है जो 1916 है।

स्कूल-कॉलेजों को किया गया बंद

मुंबई में लगातार बारिश से पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में तो घुटने भर पानी भर गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीएमसी ने आज के लिए एतिहातन स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का आदेश दे दिया है। इसके अलावा बीते दिन यानि 8 जुलाई को भी मुंबई के सभी स्कूल कॉलेज बंद थे। गौरतलब है कि रविवार से मुंबई में लगातार बारिश हो रही है।

फ्लाइट्स ट्रेन कैंसिल

मुंबई में मूसलाधार बारिश से आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल भी ठप पड़ गई है। ट्रेकों पर पानी भरने के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं अगर फलाइट्स की का बात करे तो 8 जुलाई को 50 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया था।

कई राज्यों में बारिश ने मचाई तबाही

गौरतलब है कि उत्तराखंड से लेकर बिहार तक बारिश से हहाकार मच गया है। कोसी नदी उफान पर है। बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इसके अलावा उत्तराखंड असम में भी कुछ ऐसी ही स्थिति देेखी जा सकती है। बाढ़ के कारण लोग अपना घर छोड़कर टैंट में रहने के लिए मजबूर हो गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026