---Advertisement---

NDA Meeting: एनडीए ने 18 जुलाई को दिल्ली में बुलाई बड़ी बैठक, गठबंधन में शामिल हो सकती हैं ये पार्टियां

NDA Meeting: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने 18 जुलाई को दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है। इस दौरान कई पार्टियां गठबंधन में शामिल हो सकती हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 9, 2023 10:22 पूर्वाह्न

NDA Meeting
Follow Us
---Advertisement---

NDA Meeting: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों (Lok Sabha election 2024) को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। पक्ष हो या विपक्ष दोनों ही अपने गठबंधन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में बीते दिनों विपक्षी गठबंधन ने पटना में अपनी बैठक बुलाई थी। बैठक में लोकसभा चुनाव और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा हुई थी। विपक्षी गठबंधन के बाद अब NDA ने बड़ी बैठक बुलाई है। ये बैठक 18 जुलाई को दिल्ली में होगी।

NDA में शामिल हो सकती हैं कई पार्टियां

इस बैठक का मुख्य मकसद NDA (National Democratic Alliance) से लंबे समय से दूर चल रहीं पार्टियों की नाराजगी दूर करना है। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार, महाराष्ट्र की कमान संभाल रहे एकनाथ शिंदे (Shiv Sena), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (LJP) के चिराग पासवान, जनता दल (एस), ओम प्रकाश राजभर के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP), बिहार में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी, शिरोमणि अकाली दल (SAD) सहित कई पार्टियों ने बैठक में शामिल होने के लिए अपनी हामी भर दी है। इसके अलावा बैठक में चंद्रबाबू नायडू की TDP (Telugu Desam Party) भी शामिल हो सकती है।

चुनाव की तैयारी में जुटी BJP

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के बाद अब BJP ने भी कमर कस ली है। इसको लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। जिसकी शुरुआत चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने से हो चुकी है। अभी हाल ही में PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक हुई थी। जिसमें चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया गया था। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाएं तेज हो गईं थी। जबकि, राज्यों के अध्यक्ष बदलने का फैसला भी इसी बैठक के बाद लिया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026