---Advertisement---

New Flight Service Hisar: खुशखबरी! हिसार एयरपोर्ट से पांच राज्यों के लिए उड़ानें होंगी शुरू, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने MoU पर किया हस्ताक्षर

New Flight Service Hisar: हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से चंडीगढ़ सहित पांच राज्यों के लिए उड़ानें शुरू होने जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 14, 2024 5:15 अपराह्न

New Flight Service Hisar
Follow Us
---Advertisement---

New Flight Service Hisar: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीते दिन यानि 13 जून को जानकारी दी कि राज्य सरकार अगस्त से हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ सहित पांच राज्यों के लिए उड़ानें शुरू करने जा रही है। माना जा रहा है कि इससे हिसार और आसपास में रह रहे लोगों को काफी सुविधा मिलने वाली है। मालूम हो कि महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से उड़ानों को लेकर गुरुवार को एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री ने एमओयू पर किया हस्ताक्षर

आपको बताते चले कि बीते दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे लेकर एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री कमल गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त निदेशक सतीश कुमार सिंगला और एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के नेटवर्क प्लानिंग हेड रंजन कुमार दत्ता मौजूद थे। नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाई चप्पल से हवाई यात्रा का सपना हरियाणा में भी पूरा होगा।

इन राज्यों के लिए भरेगी उड़ान

जानकारी के मुताबिक हिसार हवाई अड्डे से चंडीगढ़, अयोध्या, अहमदाबाद, राजस्थान के जयपुर और जम्मू के लिए उड़ान संचालन शुरू किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसकी शुरूआत अगस्त में हो सकती है। सूबे के मुख्यमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट पर कुछ औपचारिकता बाकी है। जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस हवाई अड्डे से राष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू की गई हैं, और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी संचालित की जाएंगी।

करनाल में भी बनेगा एयरपोर्ट

इससे पहले करनाल कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने करनाल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ करनाल में घरेलू हवाई अड्डा बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की। उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने अधिकारियों के साथ डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से चर्चा की, उन्होंने अधिकारियों को इस परियोजना को शीघ्र क्रियान्वित करने के भी निर्देश दिए।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026