---Advertisement---

Nirmala Sitharaman ने G-7 में की IMF के MD जॉर्जीवा से मुलाकात, ब्राजीली वित्तमंत्री से की इन मुद्दों पर बात

Nirmala Sitharaman in G-7: शुक्रवार 12 मई 2023 से भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 2 दिवसीय जापान यात्रा पर हैं। वह यहां दुनिया के टॉप 7 विकिसित अर्थव्यवस्था्ओं के समूह जी-7 के आमंत्रित मेंबर के तौर पर शामिर होने पहुंची हैं। इस दौरान वित्तमंत्री सीतारमण ने जी-7 समूह के वित्तमंत्रियों और वहां के केंद्रीय बैंकों ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मई 13, 2023 9:49 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nirmala Sitharaman in G-7: शुक्रवार 12 मई 2023 से भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 2 दिवसीय जापान यात्रा पर हैं। वह यहां दुनिया के टॉप 7 विकिसित अर्थव्यवस्था्ओं के समूह जी-7 के आमंत्रित मेंबर के तौर पर शामिर होने पहुंची हैं। इस दौरान वित्तमंत्री सीतारमण ने जी-7 समूह के वित्तमंत्रियों और वहां के केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की एक बैठक में हिस्सा लिया। जिसके बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष की एमडी क्रिस्टलीना जॉर्जीवा से भी अलग से एक बैठक की है। जिसके माध्यम से उन्होंने भारत के भविष्य के योगदान और अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं में चल रहे बदलावों पर महत्वपूर्ण चर्चा की है।

ब्राजील के वित्तमंत्री से की मुलाकात

समूह 7 की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने समकक्ष ब्राजीली वित्तमंत्री हद्दाद फर्नांडो के साथ अलग से मिलकर द्विपक्षीय संवाद भी किया। जिस दौरान दोनों वित्तमंत्रियों ने ब्रिक्स की भांति बहुपक्षीय विकास बैंकों (MBD) को और मजबूत बनाने, बुनियादी ढांचागत निर्माण से जुड़ी योजनाओं तथा डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे (DPI)जैसे कई महत्वपूर्ण क्षैत्रों पर चर्चा की। इसके साथ द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने के उपायों और संभावनाओं पर चर्चा की। इसके बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ब्राजील के अगले साल 2024 में जी-20 की अध्यक्षता को समर्थन दिया। भारतीय वित्तमंत्रालय द्वारा एक ट्वीट कर बताया गया कि ब्राजीली वित्तमंत्री फर्नांडो ने जी-20 के सफलतापूर्वक संचालन के लिए सराहना की है।


ये भी पढेंःगुजरात के 68 जजों के प्रोमोशन पर Supreme Court ने लगाई रोक, Rahul Gandhi को सजा सुनाने वाले जस्टिस पर भी गिरी गाज

टोक्यो हवाई अड्डे पर हुआ स्वागत

इससे पहले केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी-7 समूह की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आज सुबह ही जापान पहुंची थी। इस दौरान जापान के मार्शल आईलैंड पर भारत के राजदूत, सिबी जा्र्ज ने वित्तमंत्री का टोक्यो के हनेटा हवाई अड्डे पर रिसीव कर स्वागत किया। इस दौरान वित्तमंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वित्तमंत्री जापान के निगाता में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगी।

ये भी पढेंः Adani-Hindenburg case में आज Supreme Court करेगा सुनवाई, पैनल में शामिल हैं ये खास..

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026