---Advertisement---

Nitish Kumar: शिक्षक दिवस समारोह में गिरते-गिरते बचे CM नीतीश, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो  

Nitish Kumar: शिक्षक दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना यूनिवर्सिटी पहुंचे। ऐसे में यहां उनका पैर उद्घाटन से पहले फिसल गया। जिसके बाद मौके पर खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभल लिया। अब उनका यही वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 5, 2023 4:42 अपराह्न

Nitish Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Nitish Kumar: शिक्षक दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 5 सितंबर (मंगलवार) को पटना यूनिवर्सिटी (Patna University) पहुंचे। बताया जा रहा है, इस दौरान मुख्यमंत्री का पैर अचानक से फिसल गया। जिसके बाद वह गिरने ही वाले थे तभी पास खड़े सुरक्षाकर्मियों ने मौका रहते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संभाल लिया। खबरों की मानें तो सीएम नीतीश  सीनेट हॉल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, इसके अलावा यहां पर पटना यूनिवर्सिटी के 35 रिटायर्ड शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाना था। इसके लिए पटना पटना यूनिवर्सिटी (Patna University) ने सीएम और गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) को स्पेशल न्योता भी भेजा था।

सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री को संभाला 

आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शिक्षक दिवस के मौके पर पटना यूनिवर्सिटी पहुंचे। तभी कार्यक्रम के दौरान उनका पैर फिसल गया। जैसा की आप वीडियो में भी देख सकते है। इसके बाद पास खड़े गार्ड (सुरक्षाकर्मी) ने सीएम को संभाला। इसके बाद जब सीएम उठ खड़े हुए तो इस दौरान वह मुसकराते भी दीखे।  इसके बाद बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) की मौजूदगी में सीनेट हॉल का उद्घाटन किया गया।  बता दें कि उद्घाटन समारोह में CM और राज्यपाल दोनों आमंत्रित किए गए थे। 

वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार की गिरने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है। हालांकि यह भी सच है, कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) गिरते-गिरते बच गए। अब तक सोशल मीडिया पर हजारों यूजर्स ने इस वीडियो को देख लिया है।   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026