---Advertisement---

Noida News: नोएडा के एक निजी स्कूल में 6 वर्षीय बच्ची के साथ यौन शोषण मामले में पुलिस का तगड़ा एक्शन, प्रिंसिपल समेत 4 लोग गिरफ्तार

Noida News: नोएडा के सेक्टर 12 में एक निजी स्कूल में मंगलवार को केजी स्कूल की छात्रा से यौन शोषण का मामला सामने आया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 6, 2024 1:35 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: नोएडा के सेक्टर 12 में एक निजी स्कूल में मंगलवार को केजी स्कूल की छात्रा से यौन शोषण का मामला सामने आया है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी अभी फरार चल रहा है। बता दें कि यह घटना 3 सितंबर की है। परिजन के मुताबिक बेटी स्कूल परिसर में खेल रही थी। इस दौरान परिसर में चल रहे निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर ने बच्ची को बुरी नियत से छू लिया।

बता दें कि बच्ची ने इसकी विरोध किया और उसने यह घटना अपने टीचर और प्रिसिंपल को बताई। स्कूल प्रबंधन ने घटना को दबाने का प्रयास किया, स्कूल ने आरोपी को बुलाकर धमकाया और स्कूल का नाम खराब होने के डर से उसे भगा दिया। जब घटना की सूचना बच्ची ने अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में कराई जिसके बाद पुलिस द्वारा प्रिंसिपल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है (Noida News)।

पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल समेत चार लोगों को किया गिरफ्तार

एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच में पता चला कि बच्ची के साथ स्कूल में काम करने वाले मजदूर ने घटना को अंजाम दिया। बच्ची ने इसकी जानकारी अपनी क्लास टीचर सरिता सुनेजा को दी। (Noida News) प्रिसिंपल प्रीति शुक्ला को भी दी। वहीं स्कूल के सुपरवाइजर वसंत पाण्डेय के साथ मिलकर प्रिंसिपल और क्लास टीचर ने घटना को छुपाने का प्रयास किया गया और आरोपी को स्कूल से भागने दिया गया। इसके अलावा ठेकेदार मुकेश कुमार ने भी आरोपी को भागने और उसके साथ देने खी भूमिका निभाई है।

पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम को छुपाने के आरोप में प्रिंसिपल प्रीति शुक्ला, क्लास टीचर सरिता सुनेजा, सुपरवाइजर बसंत पाण्डेय और ठेकेदार मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा का कहना है कि सभी लोगों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि आरोपी की अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाई है।

स्कूल से फरार हुआ आरोपी

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। उसे ढूंढने के लिए 3 टीमें गठित की गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि बच्चियों के खिलाफ हाल ही में यौन शोषण के कई मामले सामने आएं है जो चिंता का विषय बना हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026