---Advertisement---

‘ध्रुवीकरण के लिए BJP रणनीति..’ Waqf Amendment Bill पर Sonia Gandhi का तल्ख रुख; CPP बैठक के दौरान केन्द्र को लिया आड़े हाथ

बैठक के दौरान कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी ने Waqf Amendment Bill को लेकर केन्द्र की सत्तारुढ़ दल बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला है। सोनिया गांधी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि संशोधित विधेयक सामाजिक ध्रुवीकरण को बनाए रखने की भाजपा की रणनीति का हिस्सा है। वक्फ संशोधन बिल को लेकर Sonia Gandhi द्वारा दिए इस बयान की चर्चा जोरों पर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 3, 2025 1:33 अपराह्न

Waqf Amendment Bill
Follow Us
---Advertisement---

Waqf Amendment Bill: लंबे समय के बाद सोनिया गांधी के किसी बयान को लेकर चर्चा छिड़ी है। दरअसल, काग्रेस नेत्री ने आज पार्टी संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया। CPP बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने वक्फ अमेंडमेंट बिल का मुखर तौर पर विरोध किया। अल्पसंख्यकों के हितों पर चिंता व्यक्त करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि ये विधेयक सामाजिक ध्रुवीकरण को बनाए रखने की BJP की रणनीति का हिस्सा है। इसके अलावा सोनिया गांधी ने Waqf Amendment Bill को लोकसभा में जबरन पारित कराने का आरोप भी लगाया है। Sonia Gandhi ने अपनी पार्टी की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि हम इसे संविधान पर प्रत्यक्ष हमला मानते हैं।

Waqf Amendment Bill के खिलाफ कांग्रेस नेत्री Sonia Gandhi का तल्ख रुख

सीपीपी बैठक के दौरान तल्ख अंदाज में राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया है। सोनिया गांधी ने कांग्रेस नेताओं के बीच कहा कि “वक्फ एमेंडमेंट बिल, 2024 लोकसभा में पारित हो गया और आज इसे राज्यसभा में पेश किया जाना है। वास्तव में इस विधेयक को जबरन पारित किया गया। यह विधेयक संविधान पर एक खुला हमला है। यह हमारे समाज को स्थायी ध्रुवीकरण की स्थिति में रखने की भाजपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।” केन्द्र सरकार की ओर इंगित करते हुए Sonia Gandhi ने कहा है कि इनकी कार्रवाई व्यवस्थित रूप से लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है तथा भारत को निगरानी राज्य बनने की ओर धकेल रही है। Waqf Amendment Bill के अलावा सोनिया गांधी ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर भी केन्द्र सरकार को घेरा है और इसे संविधान का उल्लंघन बताया है।

चीन का जिक्र कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सरकार को घेरा

https://twitter.com/INCIndia/status/1907700047094898763

राहुल गांधी ने चीन का जिक्र करते हुए केन्द्र सरकार को घेरा है। सोनिया गांधी से इतर Rahul Gandhi ने वक्फ अमेंडमेंट बिल का जिक्र किए बगैर कहा है कि “हमें अपनी जमीन वापस मिलनी चाहिए। मेरे संज्ञान में यह भी आया है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने चीनियों को पत्र लिखा है। यह चीनी राजदूत ही हैं जो हमें इस बारे में सूचित कर रहे हैं, हमारे अपने लोग नहीं। विदेश नीति का मतलब बाहरी संबंधों को संभालना होता है; आपने चीन को 4,000 किलोमीटर जमीन दे दी है। दूसरी तरफ, हमारे सहयोगी ने अचानक 26% टैरिफ लगाने का फैसला किया है, जो हमारी अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा। हमारा ऑटो उद्योग, दवा उद्योग और कृषि सभी लाइन में हैं।”

राहुल गांधी ने आगे कहा कि “किसी ने एक बार गांधी जी से विदेश नीति के मामले में पूछा था कि आप बाएं या दाएं झुकते हैं? उन्होंने जवाब दिया कि वे एक भारतीय हैं और सीधे खड़े हैं। भाजपा और आरएसएस का एक अलग दर्शन है। जब उनसे दाएं या बाएं झुकने के लिए कहा जाता है, तो वे कहते हैं कि वे आने वाले हर विदेशी के सामने सिर झुकाते हैं। यह उनकी संस्कृति और इतिहास का हिस्सा है। हालांकि, हम भारत सरकार से जवाब चाहते हैं। आप हमारी जमीन के बारे में क्या कर रहे हैं, और आप हमारे सहयोगी द्वारा हम पर लगाए गए टैरिफ के बारे में क्या करेंगे?” अब Waqf Amendment Bill को लेकर छिड़ी चर्चा के बीच राहुल गांधी और सोनिया गांधी की बयान सुर्खियां बटोर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026