---Advertisement---

पासपोर्ट वेरिफिकेशन को लेकर है परेशान, तो ये है इसका नया समाधान, ऐसे करें आवेदन  

Passport Verification Process: देखा जाए तो बीते कुछ सालों में भारत डिजिटल की तरफ शिफ्ट होने की कोशिश कर रहा है। इसमें केंद्र सरकार की नीतियों का सबसे अहम योगदान है। केंद्र सरकार देश के लोगों की सुविधा के लिए एक से बढ़कर एक कल्याणकारी योजनाएं तो ला ही रही है। वहीं दूसरी तरफ उनकी ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 5, 2023 6:32 अपराह्न

Passport Verification Process
Follow Us
---Advertisement---

Passport Verification Process: देखा जाए तो बीते कुछ सालों में भारत डिजिटल की तरफ शिफ्ट होने की कोशिश कर रहा है। इसमें केंद्र सरकार की नीतियों का सबसे अहम योगदान है। केंद्र सरकार देश के लोगों की सुविधा के लिए एक से बढ़कर एक कल्याणकारी योजनाएं तो ला ही रही है। वहीं दूसरी तरफ उनकी सुविधा के लिए हर एक माध्यम को डिजिटली करने की तरफ आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में पासपोर्ट को लेकर खबर आई है।  बताया जा रहा है, विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि अब देश के लोगों को पासपोर्ट का वेरिफिकेशन कराने के लिए ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। अब पासपोर्ट से संबंधित लगभग सभी कार्यों डिजिलॉकर से किया जा सकता है। 

डिजिलॉकर करेगा सब मसले का समाधान 

बता दें कि विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया है, कि अब पासपोर्ट आवेदन प्रोसेस में बड़ा बदलाव किया गया है। ऐसे में जिन भी लोगों को पासपोर्ट के लिए आवेदन करना है, तो उनको सबसे पहले सरकारी प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर का उपयोग करना होगा। 

बता दें कि अब इससे फायदा ये होगा कि आप जब डिजिलॉकर में जरुरी दस्तावेजों को सबमिट कर देंगे तब आगे आपसे आवेदन प्रक्रिया में बहुत ही कम डॉक्यूमेंट मांगे जाएंगे । इसके बाद आप सभी सरकार की तरफ से जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in के जरिए अपने पासपोर्ट का आवेदन बड़े ही आराम से कर पाएंगे। 

विदेश मंत्रालय ने बदलाव करने के पीछे का दिया तर्क

बता दें कि विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट के आवेदन और वेरिफिकेशन में बदलाव को लेकर तर्क ये दिया है, कि जब एक बार सरकार पोर्टल डिजिलॉकर में दस्तावेज किसी भी व्यक्ति  के हो जाएंगे तो वह हमेशा के लिए सुरक्षित रहेगा। ऐसे में जब कोई पासपोर्ट के लिए आवेदन करने जाएगा तो बार-बार दस्तावेजों को अपलोड करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में देखा जाए तो इसमें समय की भी बचत होगी।

डिजिलॉकर होता क्या है ? 

जानकारी के मुताबिक यह सरकार की तरफ से लांच की गई एक आधिकारिक वेबसाइट है। जिसमें देश के नागरिक अपने सरकारी दस्तावेजों को बड़े ही आसानी से रख सकते हैं। जैसे कि आधार कार्ड पीडीएफ, ड्राइविंग लाइसेंस, एजुकेशनल सर्टिफिकेट इत्यादि। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से डिजिलॉकर का ऐप डाउनलोड करके। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।        

 

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026