---Advertisement---

PM Modi Death Threat: महाराष्ट्र, झारखंड में छिड़े संग्राम के बीच पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

PM Modi Death Threat: महाराष्ट्र और झारखंड में सियासी उठा-पटक का दौर जारी है। इसी बीच देस के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी (PM Modi Death Threat) से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 28, 2024 12:12 अपराह्न

PM Modi Death Threat
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi Death Threat: महाराष्ट्र और झारखंड में सियासी उठा-पटक का दौर जारी है। इसी बीच देस के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी (PM Modi Death Threat) से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने धमकी भरे कॉल से जुड़े आरोप में एक 34 वर्षीय महिला को गिरफ्त में लिया है। पुलिस महिला से गहन पूछ-ताछ कर मामले की तहकीकात कर रही है।

PM Modi Death Threat मामले में मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आया कॉल

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को बीते रात करीब 9 बजे एक कॉल आया। इस कॉल के माध्यम से पीएम मोदी (PM Modi) को जान से मारने की धमकी दी गई। कॉल करने वाले शख्स ने बकायदा अपनी सारी बातें फोन पर रखीं। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन तहकीकात शुरू कर दी है। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर पूच-ताछ की जा रही है। वहीं अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

वर्ष 2022-23 में भी PM Modi को मिली थी धमकी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम इसके पहले भी 2022 और 2023 में धमकी जारी की जा चुकी है। वर्ष 2023 के प्रकरण की बात करें तो तब हरियाणा में एक शख्स ने वीडियो जारी कर पीएम मोदी को मारने की धमकी दी थी। शख्स हरियाणा के मोहाना का रहने वाला था। इसके अलावा 2022 की बात करें तो जेवियर नामक एक शख्स ने पीएम मोदी का हाल पूर्व पीएम राजीव गांधी जैसा करने की बात कही थी। जेवियर ने इस मामले में केरल के तत्कालिन बीजेपी अध्यक्ष के. सुरेन्द्ररन को चिट्ठी लिखी थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।

महाराष्ट्र और झारखंड में छिड़ा सियासी संग्राम!

मालूम हो कि देश को दो राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) और झारखंड में इन दिनों सियासी संग्राम छिड़ा है। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) आमने-सामने है। तो वहीं झारखंड (Jharkhand) की नई सरकार (हेमंत सोरेन) में विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी किसे मिलेगी इसको लेकर जंग छिड़ी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026