---Advertisement---

J&K को Vande Bharat Train की सौगात देंगे PM Modi! कटरा से कश्मीर का सफर होगा बेहद सुहाना; पर्यटन को ऐसे मिलेगी रफ्तार

बहुप्रतिक्षित कटरा-कश्मीर Vande Bharat Train को पीएम मोदी जल्द ही हरी झंदी दिखा सकते हैं। इस संबंध में सारी तैयारियां लगभग पूरा कर ली गई हैं। कटरा से कश्मीर को जोड़ने वाले वंदे भारत ट्रेन की मदद से पर्यटकों का सफर आसान हो सकेगा और स्थानीय लोगों के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 2, 2025 4:02 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि धरती के स्वर्ग जम्मू-कश्मीर को एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। दरअसल, पीएम मोदी जल्द ही जम्मू के कटरा से कश्मीर को जोड़ने वाली नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इस संबंध में सारी विभागीय तैयारियां लगभग पूरा हो चुकी हैं। बस प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आधिकारिक शेड्यूल जारी होने का इंतजार है। पीएम मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर को दिया जाने वाला ये सौगात धरती के स्वर्ग की तस्वीर बदलेगी। इससे ना सिर्फ पर्यटन को रफ्तार मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए संभावनाओं को तमाम नए द्वार खुलेंगे। नई Vande Bharat Train को हरी झंडी मिलने के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालु भी आसानी से कश्मीर पहुंच सकेंगे। कटरा- कश्मीर के बीच वंदे भारत ट्रेन मील का पत्थर साबित होगी। इससे कनेक्टिविटी के साथ पर्यटन को भी रफ्तार मिलेगी।

कटरा से कश्मीर को जोड़ने वाली Vande Bharat Train को हरी झंडी दिखाएंगे PM Modi!

मालूम हो कि इससे पूर्व 19 अप्रैल को कटरा से कश्मीर को जोड़ने वाली नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जानी थी। हालांकि, खराब मौसम के कारण पीएम मोदी का वो दौरा रद्द किया गया था और फिर बाद में पहलगाम हमला हुआ जिसके कारण दौरा रिशेड्यूल नहीं हो सका। अब खबर है कि घाटी में स्थिति नियंत्रित होने के बाद पीएम मोदी जल्द ही कटरा से कश्मीर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। नई Vande Bharat Train जम्मू के कटरा को कश्मीर के श्रीनगर से जोड़ेगी। ऐसी स्थित में वैष्णो देवी से श्रीनगर और श्रीनगर से वैष्णो देवी पहुंचना बहुत आसान हो सकेगा। इससे ना केवल पर्यटकों को लाभ मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी संभावनाओं के द्वार खुलेंगे और आवागमन सुगम हो सकेगा।

नई वंदे भारत ट्रेन के संचालन से पर्यटन को मिलेगी रफ्तार!

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर में पर्यटन की अपार संभावनाए हैं। जम्मू के साथ कश्मीर में कई ऐसे स्थल हैं जहां संसाधनों के अभाव में लोगों की पहुंच कम हो पाती है। अब कटरा की बात करें तो जम्मू का ये इलाका देश के लगभग सभी बड़े शहरों से जुड़ा है। ऐसे में जब लोगों की पहुंच कटरा तक आसान है, तो कटरा से कश्मीर को जोड़ने वाली नई Vande Bharat Train उन्हें आकर्षित करेगी। ऐसी स्थिति में पर्यटक कटरा से होते हुए कश्मीर की वादियों का भ्रमण भी करेंगे जिससे प्रत्यक्ष रूप से पर्यटन को रफ्तार मिलेगी और केन्द्र शासित प्रदेश J&K की अर्थव्यवस्था और सुदृढ़ हो सकेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026