---Advertisement---

रूस और ऑस्ट्रिया के 3 दिवसीय दौरे के बाद भारत लौटे PM Modi, जानें बुद्ध बनाम युद्ध क्यों कर रहा ट्रेंड

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की तीन दिवसीय यात्रा के बाद गुरूवार सुबह दिल्ली वापस पहुंच चुके है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 11, 2024 12:10 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की तीन दिवसीय यात्रा के बाद गुरूवार सुबह दिल्ली वापस पहुंच चुके है। 3 दिवसीय दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी और कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी हुई इसके अलावा रूस ने पीएम मोदी को सर्वोच सम्मान से नवाजा था। पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जिसमे व्यापार, रक्षा, रणनीतिक सहयोग शामिल था। इसके बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रिया पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय सुमदाय के लोगों को संबोधित किया। जिसमे उन्होंने कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत ने ‘युद्ध’ नहीं बल्कि ‘बुद्ध’ दिया है।

PM Modi ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति से की मुलाकात

ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन और चांसलर कार्ल नेहमर के साथ अपनी चर्चा में, पीएम मोदी ने पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से निपटने सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने दोनों नेताओं के साथ यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया की स्थिति सहित दुनिया में चल रहे विवादों पर भी चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि “भारत और ऑस्ट्रिया भौगोलिक रूप से दो अलग-अलग छोर पर हैं, लेकिन हमारे बीच कई समानताएं हैं। लोकतंत्र दोनों देशों को जोड़ता है. हमारे साझा मूल्य स्वतंत्रता, समानता, बहुलवाद और कानून के शासन के प्रति सम्मान हैं”।

बुद्ध बनाम युद्ध क्यों ट्रेंड कर रहा है?

पीएम मोदी ने वियना में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि “दुनिया भर में, भारत को लेकर बहुत चर्चा चल रही है। भारत आज क्या सोच रहा है, भारत क्या कर रहा है। इस संबंध में एक बेहतर जानकारी वाली दुनिया का निर्माण करना आवश्यक है। हमने हजारों वर्षों से ज्ञान और विशेषज्ञता साझा की है।

हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत ने ‘युद्ध’ नहीं बल्कि ‘बुद्ध’ दिया है। जब मैं बुद्ध की बात करता हूं तो इसका मतलब है कि भारत ने हमेशा शांति और समृद्धि दी है। इसीलिए, 21वीं सदी में भी भारत अपनी इस भूमिका को और मजबूत करने जा रहा है। आज जब दुनिया भारत को विश्व बंधु के रूप में देखती है तो ये हमारे लिए गर्व की बात है”।

भारत लौटे पीएम मोदी

आपको बता दें कि पीएम मोदी रूस और ऑस्ट्रिया के दिन दिवसीय दौरे से वापस भारत लौट आएं है। गौरतलब है कि रूस और ऑस्ट्रिया में पीएम मोदी ने दोनों राष्ट्रपति से मुलाकात की और कई अहम मुद्दों पर चर्चों की। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर भी पीएम ने रूस के राष्ट्र्पति से बात की। कई विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के साथ रूस और ऑस्ट्रिया के रिश्ते मजबूत होंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026