---Advertisement---

Pune Bridge Collapse: पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहने से 2 लोगों की मौत, युद्ध स्तर पर तलाशी अभियान; जानें क्या बोले CM Devendra Fadnavis

Pune Bridge Collapse: महाराष्ट्र के पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहने से 2 लोगों की मौत हो गई है। भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया था और 25-30 पर्यटक नदी में गिर गए। फिलहाल युद्ध स्तर पर तलाशी अभियान जारी है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 15, 2025 6:25 अपराह्न

Pune Bridge Collapse
Follow Us
---Advertisement---

Pune Bridge Collapse: रविवार का दिन लोगों के लिए बड़ी आफत की तरह रहा है। सुबह उत्तराखंड के गौरीकुंड के पास हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस भयानक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, शाम होते-होते महाराष्ट्र के पुणे में एक दर्दनाक घटना हो गई। पुणे के मावल तालुका के कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया, जिससे 25-30 पर्यटक नदी में गिर गए। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया था। स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया है। ऐसे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने भी एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर घटना के बारे में अपडेट दिया है।

Pune Bridge Collapse की घटना पर क्या बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के पुणे में पुल ढहने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। चूंकि कुछ लोग बह गए हैं, इसलिए युद्ध स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर NDRF को तैनात किया गया है। अब तक 6 लोगों को बचाया गया है। सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखने का आदेश दिया गया है। 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

पुराना जर्जर लोहे का पुल था- पुणे जोन 2 के डीसीपी

वहीं, Pune Bridge Collapse होने के बाद पुणे जोन 2 के डीसीपी विशाल गायकवाड़ ने ‘ANI’ को बताया, ‘यह एक पुराना जर्जर लोहे का पुल था जो शाम 4 बजे के आसपास ढह गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 2 लोगों की मौत हो गई है और बचाए गए 5-7 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। बचाव अभियान के लिए NDRF और स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया है।’

पुणे पुल ढहने के बाद NCP विधायक ने दी प्रतिक्रिया

पिंपरी चिंचवड़, पुणे NCP विधायक सुनील शेलके ने Pune Bridge Collapse की घटना पर ‘ANI’ को कहा, ‘यह पुल 30 साल पहले किसानों के आंदोलन के लिए बनाया गया था। लेकिन पर्यटकों और दोपहिया वाहनों के अत्यधिक भार के कारण यह पुल ढह गया। 2 लोगों की मौत हो गई है। पिंपरी-चिंचवड़ और NDRF पूरी तरह से मदद कर रहे हैं। हम समय-समय पर इसकी मरम्मत करते थे और पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाते थे, लेकिन वे यहाँ आ गए और यह त्रासदी हुई।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 15, 2026

 DME

अप्रैल 15, 2026

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026