---Advertisement---

Punjab News: सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, आप ने इंडिया गठबंधन से तोड़ा नाता?

Punjab News: लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब(Punjab News) के दौरे पर है। जहां उन्होंने ऐलान किया कि पार्टी जल्द ही पंजाब की 13 लोकसभा सीटे और चंडीगढ़ की 1 लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 10, 2024 4:49 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब(Punjab News) के दौरे पर है। जहां उन्होंने ऐलान किया कि पार्टी जल्द ही पंजाब की 13 लोकसभा सीटे और चंडीगढ़ की 1 लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। यह इंडिया गठबंधन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पहले भी पश्चिम बंगाल की मुख्यंत्री ममता बनर्जी अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है।

Punjab News: 10-15 दिनों के अंदर उम्मीदवारों की घोषणा होगी

Punjab News
Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के खन्ना में एक सभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि दो साल पहले आपने हमें आशीर्वाद दिया था। आपने विधानसभा चुनाव में हमें 117 में से 92 सीटे दी आपने पंजाब में इतिहास रचा। मैं आपके पास हाथ जोड़कर एक और आशीर्वाद मांगने आया हूं। दो महीने में लोकसभा चुनाव होने हैं। दो

लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 13 और चंडीगढ़ से एक कुल मिलाकर 14 सीटे हैं। अगले 10-15 दिनों में आम आदमी पार्टी इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। आपको इन सभी 14 सीटों पर आप को बहुमत के साथ जीत दिलानी है।

Punjab News: अब इंडिया गठबंधन का क्या होगा?

लोकसभा चुनाव होंने में महज कुछ महीने ही बाकी है और इंडिया गठबंधन टूट की कगार पर है। बता दें कि इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी का हाथ थामा। वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। अब आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया। देखना दिलचस्प होगा की मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली की लोकसभा सीटों को लेकर क्या रणनीति बनाते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026