---Advertisement---

Jalandhar By-Election 2023 के लिए AAP ने किया रोड शो, CM Mann हुए नामांकन में शामिल

पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट से आज सत्ताधारी AAP के प्रत्याशी के तौर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 17, 2023 3:35 अपराह्न | Updated: अप्रैल 17, 2023 5:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jalandhar By-Election 2023: पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट से आज सत्ताधारी AAP के प्रत्याशी के तौर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके साथ पार्टी की टॉप लीडरशिप के लगभग सभी नेता थे। जिसमें सीएम भगवंत मान के साथ उप चुनाव प्रभारी तथा वित्तमंत्री हरपाल चीमा के साथ अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने रोड शो में ट्रक पर सवार होकर भाग लिया। सीएम मान के देरी से पहुंचने के कारण आज रोड शो शुरू करने में देरी हो गई थी।

तीन घंटे की देरी से पहुंचे सीएम मान

AAP की तरफ से सुशील रिंकू के नामांकन के मौके पर सुबह 10 बजे एक रोड शो करने का निर्धारित किया गया था। जिसमें चुनाव प्रभारी हरपाल सिंह चीमा तो सुबह ही जालंधर पहुंच चुके थे लेकिन सीएम मान को पहुंचने में करीब 3 घंटे की देरी हो गई थी। इसके बाद रोड शो से सीएम मान बीच रास्ते में जुड़े। रोड शो से जुड़ते ही उन्होंने खुले ट्रक से लोगों का अभिवादन किया।

इसे भी पढ़ेःCM Mann on Channi: विजिलेंस जांच में फंसे पूर्व सीएम पर CM Mann ने साधा निशाना,

जानें क्यों हो रहा है जालंधर उपचुनाव

बता दें पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी सांसद थे। इसी साल जनवरी में कांग्रेस की ओर से आयोजिक राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद का निधन हो गया था। वो 76 साल के थे। इस कारण ये लोकसभा सीट खाली होने के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है। कांग्रेस ने जहां इस उपचुनाव के लिए दिवंगत सांसद की पत्नी करमजीत कौर को टिकट दिया है तो शिरोमणि अकाली दल ने इस सीट से बंगा से विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी को उतारा है।

क्या है चुनाव कार्यक्रम

इस उपचुनाव के लिए नामांकन की तारीख 20 अप्रैल है। नामांकन की जांच 21 अप्रैल को होगी तो नामांकन वापस लेने की तारीख 24 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है। इस लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान 10 मई 2023 को कराया जाएगा। जिसके परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ेःUP Nikay Chunav 2023: Congress के बाद BJP तथा BSP ने की सूची जारी, पार्टी ने इन

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026