---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘पार्टी पूरी ताकत से गरीब मजदूर..,’ मनरेगा को लेकर पंजाब से फूंका गया बिगुल, आप नेता ने भी बुलंदी से उठाई आवाज

आप नेता Anurag Dhanda ने पंजाब में मनरेगा को लेकर पार्टी विधायकों द्वारा उठाई जा रही आवाज को मजबूती देते हुए केन्द्र के खिलाफ निशाना साधा है। अनुराग ढ़ांडा ने साफ तौर पर कहा है कि आम आदमी पार्टी मनरेगा मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 30, 2025 2:54 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही के दौरान खूब गहमा-गहमी देखने को मिली है। आम आदमी पार्टी के तमाम विधायक इस दौरान अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से मनरेगा मजदूरों के हजारों रोष पत्र लेकर विधानसभा पहुंच गए। सभी ने एक सुर में मनरेगा नाम बदले जाने का विरोध करते हुए केन्द्र को निशाने पर लिया है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब से मनरेगा को लेकर फूंके गए इस बिगुल का समर्थन किया है। अनुराग ढ़ांडा ने भी मनरेगा मजदूरों के हक की आवाज बुलंद की है। आप नेता ने साफ तौर पर कहा है कि आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से गरीब मजदूर के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी की साजिश का विरोध कर रही है।

आप नेता Anurag Dhanda ने मजबूती से उठाई मनरेगा मजदूरों के हक की आवाज

अनुराग ढ़ांडा ने मजबूती से मनरेगा मजदूरों के हक की आवाज उठाई है। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में आप विधायकों द्वारा विरोध से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

आप नेता के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “मनरेगा खत्म करने की मोदी सरकार की साजिश के खिलाफ आज पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। विधायक अपने इलाके के मनरेगा मज़दूरों के हज़ारों रोष पत्र लेकर विधानसभा पहुँच रहे हैं। आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से गरीब मजदूर के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी की साजिश का विरोध कर रही है।”

मनरेगा को लेकर केन्द्र के खिलाफ पंजाब से फूंका गया बिगुल

केन्द्र सरकार के खिलाफ पंजाब से बिगुल फूंक दिया गया है। पूरा मामला मनरेगा की जगह लेने वाले नए जी राम जी बिल पेश होने और उसके पारित होने से जुड़ा है। पंजाब से आने वाले आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आज विधानसभा की विशेष सत्र की कार्यवाही के दौरान केन्द्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप विधायक कुलदीप सिंह ने कहा कि मनरेगा को समाप्त करना गरीबों के मुंह से भोजन छीनने की साजिश के समान है। आप विधायक ने पंजाब से मनरेगा को लेकर बिगुल फूंकते हुए कहा कि श्रमिकों के अधिकारों के लिए अगर जेल भी जाना पड़े, तो भी पीछे नहीं हटेंगे। तमाम अन्य विधायकों ने भी मनरेगा मजदूरों की आवाज उठाते हुए सूबे से बिगुल फूंक दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026