---Advertisement---

पेपर लीक मामले में आप नेता Anurag Dhanda ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, वीडियो किया शेयर, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: पेपर लीक मामले को लेकर आप नेता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए वीडियो शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 27, 2026 5:21 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: अभी नीट पेपर लीक का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि बीते दिन एसएसजीडी का एग्जाम देने गए छात्रों को वापस भेज दिया गया और कहा गया कि पेपर नहीं होगा। बता दें कि इसके बाद पेपर को कैंसिल कर दिया गया है। गौरतलब है कि इसके बाद से ही सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। साथ ही कई ऐसे वीडियो भी सामने आ रहे है, जहां छात्र सेंटर के अंदर तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे है। इसी बीच आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Anurag Dhanda ने केंद्र सरकार पर कसा तंज

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“मोदी अपने भाषण में मस्त
नौजवान पेपर लीक से त्रस्त”, बता दें कि आप नेता लगातार पेपर लीक मामले में मुखर तौर पर केंद्र सरकार को घेर रहे है। नीट पेपर लीक मामले में उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था कि “जो बड़े लोग हैं उनको तो बचाया जा रहा है” NEET पेपर लीक के तार ऊपर तक जुड़े हैं।

प्यादों को पकड़ने का नाटक सिर्फ छात्रों का ग़ुस्सा शांत करने के लिए किया जा रहा है। हर साल पेपर लीक करवाती है मोदी सरकार। हर साल जी तोड़ पढ़ाई करने वाले बच्चों से धोखा हो रहा है”।

कब होंगे कैंसिल एसएससी जीडी का एग्जाम

बता दें कि एसएससी जीडी की परीक्षा 25 और 26 मई को कई एग्जाम सेंटर पर कैंसिल कर दी गई। कहीं पेपर देने के लिए कैंडिडेट्स के पास सिस्टम नहीं थे, तो कहीं टेक्निकल गड़बड़ी के कारण पेपर नहीं हुआ। वहीं अब एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए एसएससी ने एग्जाम तारीखों का ऐलान किया है।

दी जानकारी के अनुसार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एसएसएफ और असम राइफल्स परीक्षा, 2026 में कांस्टेबल (जीडी) के लॉग के विश्लेषण के आधार पर, जो 27 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 तक आयोजित की गई थी, आयोग ने कुछ केंद्रों से कुछ उम्मीदवारों के लिए 29.05.2026 को पुनर्परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026