---Advertisement---

Anurag Dhanda ने दोहराया मान सरकार का संकल्प! पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए भरी हुंकार, बोले – ‘तस्करों को बख्शा नहीं..,’

आप नेता Anurag Dhanda ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में जुटी मान सरकार के संकल्प को दोहराया है। अनुराग ढ़ांडा ने कहा है कि तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का दौर जारी रहेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 18, 2026 3:51 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रयास लगातार जारी है। मोगा से भगवंत मान सरकार ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कार्रवाई को और तेज करने की बात कही है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है और राज्यव्यापी नशा मुक्त अभियान को रफ्तार मिल रही है।

इस बीच आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भी मान सरकार के संकल्प को दोहराया है। अनुराग ढ़ांडा ने साफ शब्दों में पंजाब सरकार के निर्देशों का जिक्र कर कहा है कि नशीले पदार्थ का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ये मान सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है कि कैसे पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए मुहिम जारी है।

आप नेता Anurag Dhanda ने दोहराया मान सरकार का संकल्प!

अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब को नशा मुक्त सूबा बनाने के लिए प्रतिबद्ध मान सरकार का संकल्प दोहराया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “पंजाब में सीएम भगवंत मान सरकार का नशा मुक्त पंजाब का संकल्प। नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।” अनुराग ढ़ांडा की ये प्रतिक्रिया दर्शाती है कि कैसे पूरी आप कैडर पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में लगातार नीतियों के साथ कार्रवाई को रफ्तार दी जा रही है।

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए भरी हुंकार!

सीएम भगवंत मान के बयान से जुड़ा वीडियो पोस्ट कर अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए हुंकार भरी है। आप नेता द्वारा साझा किए गए विचार उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। वे पहले भी कई मौकों पर भगवंत मान सरकार की सराहना कर चुके हैं।

सरकार की प्रतिबद्धता का ही असर है कि पूरे पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए मुहिम जारी है। नशा मुक्ति अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत भी इसी क्रम में हुई है। मान सरकार लगातार पंजाब से नशीले पदार्थों को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। इसकी सराहना करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने पुन: मान सरकार के संकल्पों को दोहराया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 13, 2026

Heatwave Alert 14 April 2026

अप्रैल 13, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 13, 2026

कल का मौसम 14 April 2026

अप्रैल 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 13, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 13, 2026