---Advertisement---

‘कोई पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश..’ आप नेता Anurag Dhanda ने दो आतंकवादियों की गिरफ्तारी पर पंजाब सरकार का जताया आभार, जानें डिटेल

Anurag Dhanda: अपराध के खिलाफ पंजाब सरकार का लगातार एक्शन जारी है। जिसका असर राज्य में लगातार देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 19, 2026 2:52 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: अपराध के खिलाफ पंजाब सरकार का लगातार एक्शन जारी है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में अपराध और नशे के खिलाफ काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसी बीच पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक एक महत्वपूर्ण खुफिया अभियान में, पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से प्रतिबंधित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) से जुड़े दो वांछित आतंकवादियों को मलेशिया से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कराया।

आरोपियों को नई दिल्ली स्थित आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचते ही पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच के लिए पंजाब लाया गया। जिसके बाद आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Anurag Dhanda ने पंजाब सरकार की तारीफ में पढ़े कसीदे

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “संदेश साफ है कोई पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश करेगा तो विदेश से भी घसीट कर ले आएगी मान सरकार”। दरअसल अंबाला निवासी गुरविंदर सिंह और पटियाला निवासी मनजीत सिंह, दोनों आरोपी केजेडएफ समर्थित आतंकी मॉड्यूल के मलेशिया स्थित प्रमुख सदस्य थे, जो पंजाब में समर्पित माल ढुलाई गलियारों सहित महत्वपूर्ण रेलवे बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने में शामिल थे।

इससे पहले, पंजाब पुलिस ने 23 जनवरी, 2026 को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद के पास रेलवे फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर हुए आईईडी विस्फोट और 27 अप्रैल, 2026 को पटियाला जिले के शंभू के पास उसी कॉरिडोर पर हुए विस्फोट के प्रयास के लिए जिम्मेदार आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया था।

पंजाब सरकार को मिली बड़ी कामयाबी

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक महत्वपूर्ण खुफिया अभियान में, पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से प्रतिबंधित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) से जुड़े दो वांछित आतंकवादियों को मलेशिया से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कराया। आरोपियों को नई दिल्ली स्थित आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचते ही पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच के लिए पंजाब लाया गया।

जांच के दौरान, चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और एक आरपीजी लॉन्चर, एक आईईडी, आरडीएक्स, हथगोले और गोला-बारूद सहित उच्च श्रेणी की पिस्तौल सहित महत्वपूर्ण आतंकवादी उपकरण बरामद किए गए।अंतरराष्ट्रीय साजिश की आगे की जांच जारी है”।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026