---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में तेजी से आगे बढ़ रहा है नशा-विरोधी अभियान, पुलिस को मिली यह बड़ी कामयाबी; 33 लोगों को भेजा नशा-मुक्ति केंद्र

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार काफी तेजी से नशा-विरोधी अभियान को आगे बढ़ा रही है। पंजाब पुलिस ने अभियान के 379वें दिन कई ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ को जब्त किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 16, 2026 3:51 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए हर दिन कठोर कदम उठा रही है। आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार के नशे के खिलाफ युद्ध अभियान में पंजाब पुलिस भी पूरी तत्परता के साथ अपना योगदान दे रही है। ऐसे में सोमवार को पंजाब पुलिस को अहम सफलता मिली, जिसकी जानकारी पुलिस ने साझा की है। पुलिस ने बताया कि नशा मुक्त पंजाब बनाने की दिशा में कैंपेन के 379वें दिन प्रदेशभर में कई जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

पंजाब पुलिस के मुताबिक, पंजाब की नशा-विरोधी कार्य बल ने नशा-विरोधी अभियान के तहत अपनी लगातार जारी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए, 80 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान उनके पास से 9 किलोग्राम हेरोइन, 700 ग्राम अफीम, 5 किलोग्राम पोस्त के छिलके, 2457 नशीली गोलियां/कैप्सूल और नशीले पदार्थों की बिक्री से मिले 10400 रुपये बरामद किए। साथ ही 33 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, नशा-विरोधी अभियान के 379 दिनों में अब तक 53712 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। भगवंत मान सरकार के इस अभियान में राज्य के पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी के साथ दे रहे हैं।

भगवंत मान सरकार तस्करों के खिलाफ लगातार ले रही है कठोर एक्शन

गौरतलब है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने नशे के खिलाफ जो अभियान चला रखा है, उससे प्रदेश के तस्करों की कमर टूट गई है। पंजाब पुलिस आप सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत ड्रग तस्करों के विरुद्ध जमकर कठोर कार्रवाई कर रही है। वहीं, मान सरकार ने इस अभियान को रफ्तार देने के लिए कई सख्त कदम उठाए हैं। इसी क्रम में मान सरकार नशे के खिलाफ अभियान को दूसरे चरण पर लेकर गई है। इसके तहत पूरे पंजाब के लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। साथ ही ड्रग तस्करों को पकड़ने में पुलिस की मदद करने की अपील की जा रही है। इसके अलावा, मान सरकार ड्रग तस्करों की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर रही है। इससे माफियाओं को एक कठोर संदेश दिया जा रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 16, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 16, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 16, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 16, 2026

Mohan Yadav

मार्च 16, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 16, 2026