---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में जारी है ड्रग्स के खिलाफ छापेमारी, 368वें दिन पुलिस ने नशा मुक्त पंजाब अभियान को दी नई रफ्तार; जानें डिटेल

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार नशे के खिलाफ लगातार कठोर एक्शन ले रही है। पंजाब पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान के 368वें दिन सूबे के कई स्थानों पर छापेमारी की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 5, 2026 12:33 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने का पूरा प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस नशे के विरुद्ध अभियान को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। पंजाब पुलिस ने इस अभियान के 368वें दिन पूरे राज्य में ड्रग्स के खिलाफ लगातार छापेमारी, गहन सर्च ऑपरेशन और लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। ताकि नशा मुक्त पंजाब का सपना पूरा किया जा सके।

CM Bhagwant Mann ड्रग्स तस्करों के खिलाफ ले रहे ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब की भगवंत मान सरकार “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत काफी कठोर कदम उठा रही है। ऐसे में पंजाब पुलिस ड्रग माफियाओं और नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। मान सरकार के निर्देशों के अनुसार पंजाब पुलिस ड्रग तस्करों के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर रही है। साथ ही ड्रग माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाते हुए प्रदेश की जनता को नशे की समस्या से दूर करने का काम कर रही है।

भगवंत मान सरकार नशे के विरुद्ध अपना रही जीरो टॉलरेंस नीति

बीते दिनों पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर पंजाब में ड्रग नेटवर्क पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार! पिछले एक वर्ष (मार्च 2025 – फरवरी 2026) में हमारी जीरो टॉलरेंस नीति के परिणाम सबके सामने हैं।’ उन्होंने बताया, ‘36178 मुकदमे दर्ज हुए, 51648 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए, 2277 किलो हेरोइन बरामद हुई, 49 लाख से अधिक नशीली गोलियां/कैप्सूल जब्त की गई, 16.70 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। पंजाब की युवा पीढ़ी को बचाने की हमारी लड़ाई बिना रुके लगातार जारी रहेगी।’

इसके अलावा, मान सरकार ने पिछले दिनों गैंगस्टर्स पर वार अभियान को भी तेज करने की कोशिश की है। इस अभियान के तहत राज्य के सभी गैंगस्टर्स के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। ताकि पंजाब की जनता को शांत और सुरक्षित माहौल दिया जा सके।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran War

मार्च 5, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 5, 2026

Greater Noida Video

मार्च 5, 2026

Nepal Election 2026

मार्च 5, 2026

Nitish Kumar

मार्च 5, 2026

Mohammad Amir

मार्च 5, 2026