---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार ने पिछले 4 वर्षों के दौरान एजुकेशन सेक्टर में किए हैं कई ऐतिहासिक कार्य, पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने का लक्ष्य अब दूर नहीं

Bhagwant Mann: पंजाब में भगवंत मान सरकार को 4 साल हो गए हैं। ऐसे में मान सरकार ने इन वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में कई अहम कार्यों को अंजाम दिया है। इससे पंजाब के स्कूली छात्रों को काफी फायदा मिला है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 4, 2026 1:52 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: साल 2022 में पंजाब की सत्ता संभालने वाली आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने इन 4 सालों में सूबे के हर क्षेत्र पर बराबरी के साथ ध्यान दिया है। हालांकि, भगवंत मान सरकार का फोकस शिक्षा के सेक्टर पर भी काफी रहा। इस दौरान मान सरकार ने स्कूली बच्चों को बेहतर एजुकेशन देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन 4 वर्षों में फोकस सिर्फ घोषणाओं पर नहीं, बल्कि सिस्टम को सुधारने पर रहा है। मान सरकार पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रही है।

भगवंत मान सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में किए हैं कई महत्वपूर्ण कार्य

पंजाब में सीएम भगवंत मान की अगुवाई में शिक्षा क्षेत्र सबसे जरूरी कदम ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ प्रोजेक्ट रहा। आप सरकार के इस कदम के जरिए ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ स्कूलों में छात्रों को बढ़िया सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इसमें मॉडर्न क्लासरूम, स्मार्ट टेक्नोलॉजी, करियर-ओरिएंटेड शिक्षा देना जैसे कई कदम शामिल हैं। मान सरकार ने इन कदमों के जरिए सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों के बराबर लाने का काम किया है। साथ ही आप सरकार ने सूबे के सभी सरकारी स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड करने का कार्य किया है। सरकार के इस प्रयास का प्रभाव सरकारी स्कूलों में देखने को मिला है। राज्य के सरकारी विद्यालयों में नई बिल्डिंग, साफ टॉयलेट, पीने के पानी की व्यवस्था और कई जगहों पर स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल बोर्ड लगाए गए हैं।

भगवंत मान सरकार ने छात्रों के साथ टीचर्स की ट्रेनिंग पर भी दिया है खास जोर

शिक्षा व्यवस्था में बड़ा सुधार करते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सरकारी स्कूलों के टीचर्स की ट्रेनिंग विदेश में भी करवाई है। शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर और फिनलैंड भेजा गया है। इससे टीचिंग क्वालिटी और मॉडर्न एजुकेशन मेथड्स में सुधार आया है। साथ ही सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल्स और हेडमास्टर्स के लिए लीडरशिप ट्रेनिंग शुरू की गई है। इस दौरान प्रिंसिपल्स और हेडमास्टर्स को मैनेजमेंट, इनोवेशन, स्टूडेंट एंगेजमेंट की ट्रेनिंग दी गई है।

वहीं, मान सरकार ने ‘सीएम दी योगशाला’ और होलिस्टिक एजुकेशन जैसे प्रोजेक्ट्स को भी स्टार्ट किया है। ताकि सरकारी स्कूलों के छात्रों को पढ़ाई के साथ योग और मानसिक स्वास्थ्य की भी अच्छी जानकारी मिल सके। इसके अलावा, मान सरकार ने पहले से जारी मुफ्त योजनाओं में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में सरकारी स्कूल के छात्रों को मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म और कुछ क्षेत्रों में ट्रांसपोर्ट सहायता प्रदान की जा रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

Arvind Kejriwal

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Rashifal 26 May 2026

मई 25, 2026