Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार सूबे में नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। पंजाब पुलिस लगातार ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। ऐसे में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने सीमा पार यानी पाकिस्तान से संबंध रखने वाले ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद किया।
Bhagwant Mann सरकार ड्रग्स के खिलाफ अपना रही जीरो-टॉलरेंस नीति
पंजाब पुलिस के डीजीपी के मुताबिक, ‘एक इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन में, फिरोजपुर पुलिस ने सीमा पार ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, गांव चंडीवाला, थाना सदर फिरोजपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और 5.507 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।’
डीजीपी ने आगे बताया, ‘शुरुआती जांच में उसके पाकिस्तान स्थित तस्करों से संबंध होने का पता चला है। एक एफआईआर दर्ज की गई है, और टीमें आगे और पीछे के कनेक्शन की जांच कर रही हैं। पंजाब पुलिस ड्रग्स के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति और ड्रग-मुक्त, सुरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
In an intelligence-led operation, @Ferozepurpolice busts a cross-border drug smuggling module, apprehends one person, resident of Village Chandiwala, PS Sadar #Ferozepur, and recovers 5.507 Kg heroin.
Preliminary investigation reveals his links with #Pak-based smugglers. An FIR… pic.twitter.com/FsdYPdIDgW
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) February 3, 2026
भगवंत मान सरकार ड्रग्स के खिलाफ तेज कर रही जंग अभियान
उधर, सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार नशे के खिलाफ अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रही है। पंजाब की आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने नशे के विरुद्ध अभियान को नई रफ्तार देते हुए इसका दूसरा वर्जन लॉन्च कर दिया है। मान सरकार के इस कैंपेन के साथ पंजाब की जनता भी जुड़ रही है। वहीं, पंजाब पुलिस ड्रग्स तस्करों और गैंगस्टर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए उनके अवैध निर्माणों को लगातार ध्वस्त करने का कार्य कर रही है। आप सरकार ने बताया है कि पंजाब के लुधियाना ड्रग्स के खिलाफ जंग अभियान के तहत बुलडोजर ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आरोपियों के अवैध कब्जे को तोड़ा गया।






