---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब CM ने ऐतिहासिक धरती फतेहगढ़ साहिब में गुरु चरणों में शीश झुकाया, बोले-‘पवित्र स्थान के दर्शन कर मन को बहुत शांति और सुकून मिला’

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को ऐतिहासिक धरती फतेहगढ़ साहिब पहुंचकर गुरु चरणों में शीश झुकाया। साथ ही समस्त संसार की भलाई के लिए प्रार्थना की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 13, 2025 2:17 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सूबे की भलाई के लिए लगातार ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने बीते दिन पटियाला के काली माता मंदिर में दर्शन करके राज्य की प्रगति की कामना की थी। ऐसे में अब बुधवार को सीएम भगवंत मान ऐतिहासिक धरती फतेहगढ़ साहिब पहुंचे और गुरु चरणों में शीश झुकाया। सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर के आधिकारिक अकाउंट से इसकी जानकारी साझा की है।

Bhagwant Mann ने गुरु चरणों में शीश झुकाकर लिया आर्शीवाद

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘दसवें पातशाह धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी के चरण स्पर्श प्राप्त ऐतिहासिक धरती गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु चरणों में शीश झुकाया और समस्त संसार की भलाई के लिए प्रार्थना की। पवित्र स्थान के दर्शन कर मन को बहुत शांति और सुकून मिला।’

भगवंत मान शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए उठा रहे हैं कई कदम

वहीं, बीते दिन सीएम Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस सेवा (पी.पी.एस.) से प्रमोट होकर आई.पी.एस. बने अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही तरक्की के लिए अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा सीएम मान ने सभी अधिकारियों से अपनी ड्यूटी ईमानदारी और तनदेही से निभाने तथा लोक सेवा में अपना अहम योगदान देने के लिए कहा।

गौरतलब है कि सीएम मान पंजाब को विकास की ओर लेकर जाने के लिए कई तरह की योजनाओं को ला रहे हैं। इस दौरान राज्य की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में कई कदम उठाएं जा रहे हैं। हाल ही में सीएम मान ने संगरूर में स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन कर छात्रों को नई सौगात दी। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब में और भी स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरुआत की जाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026