---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: घर-घर जाकर जनता से जुड़ेगी आम आदमी पार्टी, पंजाब सरकार के कार्यों की दी जाएगी जानकारी, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही महीनों का समय बच गया है। आप पार्टी लगातार एक्शन मोड में है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 18, 2026 3:21 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही महीनों का समय बच गया है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य में तेजी से विकास की और अग्रसर है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास किया जा रहा है। वहीं अब आम आमदी पार्टी ने चुनाव से पहले एक अहम जानकारी साझा की है। दरअसल पार्टी के कार्यकर्ता, नेता, मंत्री घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे और बताएगा कि लोगों को कैसे फायदा पहुंच रहा है।

घर-घर पहुंचेगी आम आदमी पार्टी

अपने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि “आप पंजाब घर-घर जाकर जनता से जुड़ेगी!
पार्टी वॉलंटियर्स मान सरकार के कामों और जनहित में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देंगे। वे अकाली-बीजेपी सरकार द्वारा लाए गए और कांग्रेस द्वारा बढ़ावा दिए जा रहे ड्रग्स के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

सभी उम्र के लोगों को ईमानदार राजनीति से जोड़ने के लिए मेंबरशिप कैंपेन चलाया जाएगा। 20 सितंबर से आम आदमी पार्टी पंजाब घर-घर जाकर कैंपेन शुरू करेगी। 25,332 बूथों पर, 2.68 लाख बूथ कमिटी सदस्य मान सरकार के कामों को हर घर तक पहुंचाएंगे। मान सरकार के जन-हितैषी कामों से लोगों को मिले फायदों पर चर्चा की जाएगी”।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य विकास की और अग्रसर

बता दें कि मान सरकार ने सिर्फ़ वादे ही नहीं, बल्कि असल में काम करके दिखाया है। CM Bhagwant Mann सरकार की हर क्षेत्र में की गई कोशिशों से पंजाब के निवासियों को सालाना 1,82,000 रुपये का फ़ायदा हो रहा है। सिर्फ़ 4.5 सालों में, मान सरकार ने पंजाब को दिवालिया होने की कगार से निकालकर तरक्की की राह पर ला खड़ा किया है।

2022 में नहर के पानी का इस्तेमाल 22% था। आज हम इसे बढ़ाकर 88% करने में सफल रहे हैं। सिंचाई के लिए 14,000 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन और नहरों का नेटवर्क बिछाया गया। धान की अगली फसल के मौसम तक कम से कम 6,000 किलोमीटर और जोड़ने का लक्ष्य है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

सितम्बर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 18, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 18, 2026

Modinagar News

सितम्बर 18, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 18, 2026