---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान के 496 दिन पूरे, 1 लाख से अधिक ड्रग्स मनी जब्त, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है, जिसका असर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 11, 2026 1:57 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है, जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर लगातार कार्रवाई कर रही है, जिससे राज्य में नशे को लेकर कमी देखी जा रही है। मालूम हो कि नशे के खिलाफ जारी अभियान के 496 दिन पूरे हो चुके है और पुलिस की तरफ से हर रोज अभी भी लगातार छापेमारी की जा रही है। बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। अभी तक 72 हजार से अधिक तस्कर गिरफ्तार हो चुके है। साथ ही बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 59 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 816 ग्राम हेरोइन, 386 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹1.29 लाख बरामद किए।

इसके अलावा, 6 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया-बुझाया गया और प्रेरित किया गया। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 59 ड्रग तस्कर गिरफ्तार।  496 दिनों में गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 72813 हो गई है।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिख रहा असर

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। दी जानकारी के अनुसार, “पंजाब भर में कई जगहों में छापेमारी की गई। 59 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल 816 ग्राम हेरोइन ज़ब्त की गई।

कुल 386 गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए। ड्रग्स से जुड़े कुल 1.29 लाख रुपये बरामद किए गए। 496 दिनों में कुल 72,813 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए। SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की टीमों ने शक के आधार पर लोगों को रोककर तलाशी ली। 6 लोगों को ड्रग रिहैब (नशा मुक्ति केंद्र) भेजा गया”।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 11, 2026

Viral Video

जुलाई 11, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 11, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 11, 2026

PM Modi

जुलाई 11, 2026

US-Iran War

जुलाई 11, 2026