---Advertisement---

भलूर के लोगों से मिलकर CM Bhagwant Mann का दिल हुआ खुश, किसानों को पानी देने से लेकर बिजली बिल जीरो तक का किया वादा

CM Bhagwant Mann: हर गांव का विकास हो सके इसके लिए सरकार की तरफ से प्रयास चालू है और ऐसे में पंजाब के भूलूर गांव में पहुंचे मुख्यमंत्री ने जनता से मिले प्यार को लेकर क्या कहा है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 30, 2026 2:05 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: किसानों को नहरों का पानी मिल सके और शिक्षा से लेकर बिजली तक का फायदा पंजाब की हर गांव तक पहुंच सके इसे लेकर मान सरकार लगातार काम करते नजर आ रही है। ऐसे में बीते दिन भलूर गांव पहुंचे। सीएम भगवंत मान से मिलने के लिए लोगों का अच्छा खासा जमावड़ा देखा गया जिसे देखकर सीएम भगवंत मान मे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दिल से शुक्रिया अदा करते हुए नजर आए। इस दौरान लोगों की भीड़ इस बात का सबूत है कि सीएम को लेकर लोगों में क्या क्रेज है।

सीएम भगवंत मान ने भलूर की जनता पर लुटाया प्यार

सीएम भगवंत मान ने x पर कहा, “पब्लिक मीटिंग के दौरान भलूर पहुंचे लोगों का दिल से शुक्रिया… इतनी गर्मी के बावजूद आपने सिर ऊंचा करके हर कदम उठाया। आज गांव के विकास के लिए 51 लाख रुपये का चेक दिया गया है। आज 90% घरों के बिजली बिल ज़ीरो हैं, पंजाब फ्री इलाज और पढ़ाई में नंबर वन बन गया है। किसानों को 80% नहर का पानी दिया गया है और आने वाले समय में भलूर के हर खेत में नहर का मोघा होगा। ड्रग तस्करों की प्रॉपर्टी ज़ब्त कर ली गई है। आपका यह जमावड़ा और प्यार दिखाता है कि आप आने वाले समय में पुराने नेताओं को हमेशा के लिए हटाने के लिए तैयार हैं।”

पंजाब की तरक्की को लेकर CM Bhagwant Mann हर गांव पर दे रहे ध्यान

पोस्ट में सीएम भगवंत मान ने कहा आइए हम सब मिलकर पंजाब को और खुशहाल बनाएं और इसे तरक्की की नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। पंजाब में 2027 में चुनाव को लेकर आप सरकार की तरफ से लोगों को हरसंभव जरूरी मदद मुहैया कराया जा रहा है। वहीं सीएम भगवंत मान ने इस दौरान यह भी कहा कि पुराने नेताओं को हमेशा के लिए पंजाब हटा देगा और नई तरक्की की ओर बढ़ने के लिए तैयार है। किसानों की खेती से लेकर शिक्षा के साथ ड्रग तस्करों पर एक्शन हो या बिजली बिल हर जगह पर सीएम भगवंत मान जनता का विश्वास जीत रहे हैं।

वहीं हर गांव में लोगों से मुलाकात करना और उन्हें खास खास योजनाओं से रुबरु करवाने में सीएम फिलहाल जुटे हुए हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

जून 30, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 30, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 30, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 30, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026