---Advertisement---

CM Bhagwant Mann का 500 गांवों को बड़ा तोहफा, पंचायत घर और कॉमन सर्विस सेंटर की रखी नीव; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान की अगुवाई में लगातार विकास कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। जिससे लोगों को फायदा मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 13, 2025 4:04 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान की अगुवाई में लगातार विकास कार्यों को तेजी से किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिल रहा है। इसी बीच एक बार फिर CM Bhagwant Mann ने 500 गांवों को बड़ा तोहफा देते हुए पंचायत घर और कॉमन सर्विस सेंटर की नीव रखी है। बता दें कि सीएम मान लगातार राज्य के लोगों को बड़ी सौगाते दे रहे है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों को संबोधित भी किया और लोगों को इससे जुड़ी जानकारी भी प्रदान की।

CM Bhagwant Mann का 500 गांवों को बड़ा तोहफा

CM Bhagwant Mann ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “आज ऐतिहासिक धरती श्री फतेहगढ़ साहिब में राज्य के 500 गांवों में पंचायत घर और कॉमन सर्विस सेंटर की नई इमारत का वर्चुअल तौर पर नींव पत्थर रखा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन पंचायत घरों में जहां गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए विचार-विमर्श और अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे,

वहीं कॉमन सर्विस सेंटर में ग्रामीणों को ऑनलाइन सरकारी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। गांवों को शानदार और विकसित बनाने तथा ग्रामीणों को हर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है”।

जल्द ही पंजाब नशा मुक्त बनेगा – सीएम भगवंत मान

अपने संबोधन में CM Bhagwant Mann ने आगे कहा कि “हमारे सभी मंत्री, विधायक और अधिकारी हमेशा जनसेवा के लिए हाज़िर रहते हैं। हम लोगों की किसी भी मांग या सुझाव को नजरअंदाज नहीं करते। जनता के सहयोग से सरकार चल रही है और बहुत जल्द हम सभी मिलकर एक रंगला पंजाब बनाएंगे।

श्री फतेहगढ़ साहिब के क्रांतिकारी लोगों ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध‘ में बड़ा योगदान दिया है। 700 से अधिक पंचायतों ने नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित करके अपने गांवों को नशा मुक्त घोषित किया है। आपके सहयोग से जल्द ही पंजाब नशा मुक्त बनेगा। अब रसूख़दारियाँ रखने वाले नेताओं की सरकार नहीं, बल्कि आम घरों की बेटे-बेटियों की सरकार है। आप द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के तहत हम विकास कार्यों के ज़रिए खजाने का पैसा आप तक पहुँचा रहे हैं”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

जून 20, 2026

Eknath Shinde

जून 20, 2026

Punjab News

जून 19, 2026

Punjab News

जून 19, 2026

Punjab News

जून 19, 2026

Punjab News

जून 19, 2026