---Advertisement---

शिक्षा के क्षेत्र में CM Bhagwant Mann सरकार का विशेष कदम, 11, 12वीं क्लास में पढ़ाया जाएगा ये खास विषय, पढ़े पूरी रिपोर्ट

CM Bhagwant Mann: शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार लगातार नए कीर्तिमान रच रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 31, 2026 2:41 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार लगातार नए कीर्तिमान रच रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बताते चले कि सरकारी स्कूलों में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। सबसे खास बात है कि छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

जेई और नीट जैसे कठिन परीक्षाओं को बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों के छात्रों ने पास किया है। वहीं अब CM Bhagwant Mann की अगुवाई में शिक्षा विभाग ने एक अहम फैसला लिया है, जो छात्रों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

शिक्षा के क्षेत्र में CM Bhagwant Mann सरकार का  बड़ा कदम

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मान सरकार ने 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए ‘एंटरप्रेन्योरशिप’ (उद्यमिता) को एक अनिवार्य विषय बना दिया है।

AAP की पंजाब सरकार सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं में ‘एंटरप्रेन्योरशिप’ को पांचवें अनिवार्य विषय के तौर पर शामिल करके अपने छात्रों को सिर्फ़ नौकरी पाने के लिए ही नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले (जॉब क्रिएटर) बनने के लिए भी तैयार कर रही है”।

छात्रों को होगा फायदा

सरकरा द्वारा दी जानकारी के अनुसार “पाठ्यक्रम छात्रों में स्वरोज़गार, इनोवेशन और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देगा। तेज़ी से बदलती अर्थव्यवस्था की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह कोर्स युवाओं को व्यावहारिक उद्यमिता कौशल से लैस करेगा। पंजाब की शिक्षा प्रणाली को भविष्य के लिए तैयार करने और अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने की दिशा में मान सरकार का एक और कदम”।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर सरकार का फोकस

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब सरकार लगातार स्कूल शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। स्कूलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हो सकें।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Financial Rule Change from 1st Aug 2026

जुलाई 31, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 31, 2026

Punjab News

जुलाई 31, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 31, 2026

Jharkhand News

जुलाई 31, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 31, 2026