---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की पहल से बठिंडा-फिरोजपुर वालों को मिलेगी बड़ी राहत! मुल्तानिया ओवरब्रिज का उद्घाटन कर सफर बनाया आसान

CM Bhagwant Mann ने आज मुल्तानिया रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन कर स्थानीय लोगों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री के इस प्रयास से जहां एक ओर आवागमन आसान होगा। वहीं दूसरी ओर लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 10, 2026 5:44 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: जनहित से जुड़ी नीतियों पर काम करने वाली मान सरकार ने नागरिकों को एक और बड़ी राहत दी है। सीएम भगवंत मान ने आज बठिंडा-मुल्तानिया रोड पर नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन कर दिया है। इस परियोजना के उद्घाटन का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। सीएम भगवंत मान द्वारा उद्घाटन करने के बाद लोगों को व्यापक तौर पर लाभ मिलने की संभावना है। इससे जहां एक ओर लोगों का सफर आसान होगा, तो वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मान ने बठिंडा-फिरोजपुर वालों को भी बड़ा राहत देने का ऐलान करते हुए 50.86 करोड़ की लागत से बने एक और पुल की घोषणा की है।

मुल्तानिया ओवरब्रिज का उद्घाटन कर CM Bhagwant Mann ने लोगों को दिया तोहफा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बठिंडा में बहुप्रतिक्षित परियोजना मुल्तानिया ओवरब्रिज का उद्घाटन कर दिया है। 38.08 करोड़ रुपए की लागत से बने मुल्तानिया ओवरब्रिज की कई खासियत हैं। इस ओवरब्रिज के नीचे स्केटिंग, बास्केटबॉल और जिम के लिए मैदान बनाया जाएगा जो आने वाले भविष्य में इलाके की तस्वीर बदलते हुए लोगों के समक्ष तमाम अवसर सृजित करेगा। सीएम भगवंत मान ने खुद कार्यक्रम के दौरान कहा है कि नए तकनीक से शहरों का विकास करना समय की मांग है। यही वजह है कि नई परियोजनाओं में सभी पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस परोयजना को स्थानीय नागरिकों के लिए बड़ा तोहफा बताया जा रहा है जिससे आवागमन आसान होगा।

बठिंडा-फिरोजपुर वालों को भी मिलेगी बड़ी राहत!

सीएम मान ने आज मुल्तानिया ओवरब्रिज का उद्घाटन करते हुए बठिंडा-फिरोजपुर वालों को भी बड़ी राहत देने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बठिंडा-फिरोजपुर सड़क पर 50.86 करोड़ रुपए की लागत से एक और पुल बनाई जाएगी। इससे आवागमन आसान होगा। साथ ही स्थानीय लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। नया पुल जहां एक ओर सफर को सुगम बनाएगा, वहीं दूसरी ओर अवसरों के तमाम द्वार भी खोलेगा जिसका लाभ उठाकर लोग स्वरोजगार से जुड़े तमाम प्रयास कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026