---Advertisement---

CM Bhagwant Mann द्वारा किए गए कामों की सूची चुनावी घोषणा पत्र की गारंटी से भी है लंबी, जानिए मुफ्त बिजली से लेकर रोजगार तक में योगदान

CM Bhagwant Mann: पंजाब की सरकार ने यह साबित किया कि वह न सिर्फ बातें करते हैं बल्कि वह गारंटी देती है और ऐसे में अपने कार्यकाल में उन्होंने जो किया वह पंजाब के लोगों के हित में फैसला रहा है। आइए जानते हैं आखिर कहां-कहां उनका योगदान दिखा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2026 3:00 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार जब से सत्ता की जिम्मेदारी ली है तब से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जनहित में फैसला लेने को लेकर वह अक्सर चर्चा में होते हैं। शिक्षा से लेकर स्पोर्ट्स और लोगों की छोटी बड़ी जरूरत को वह ध्यान में रखते हैं। वहीं इस सबके बीच सीएम भगवंत मान ने खुद अपने द्वारा किए गए काम को गिनाते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि कैसे उनके कार्यकाल में मुफ्त बिजली से लेकर सड़क का निर्माण किया गया जो यह बताता है कि उनके द्वारा किए गए काम चुनावी घोषणा पत्र से ज्यादा लंबी है।

सीएम भगवंत मान ने लिए पंजाब के लिए हितकारी फैसले

आप पंजाब में इस पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि घरों के लिए 600 यूनिट मुफ्त बिजली, खेतों के लिए रोजाना बिजली, बिना कैश और मांग के 65 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, 43 हजार किमी. सड़कों का निर्माण… मान सरकार द्वारा किए गए कामों की सूची उसके चुनावी घोषणा पत्र में दी गई गारंटियों की सूची से भी लंबी है।

सीएम मान ने वादे की बजाय दी थी गारंटी

एनडीटीवी के साथ बातचीत के दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि जो चुनावी घोषणा पत्र में गारंटी की सूची दी थी आमतौर पर इसमें वादे होते हैं लेकिन हमारे में गारंटी दी थी। हमने बिजली मुक्ति का गारंटी दिया था। आज 90% पंजाब के लोगों का बिजली बिल जीरो आ रहा है क्योंकि हमने 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी। इसके साथ ही बिजली बोर्ड को भी कोई घाटा नहीं है।

CM Bhagwant Mann ने बनाया पंजाब को इंडस्ट्रियल स्टेट

पंजाब में चावल की खेती के कारण ग्राउंडवॉटर बहुत नीचे चला गया था हमने उसका प्लान किया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि 65,264 नौकरियां दीं। एक घर में तीन-तीन नौकरियां भी मिली। हम 43 हजार किलोमीटर सड़कें बना रहे हैं और हम 3 हजार से ज्यादा गांवों में स्टेडियम बना रहे हैं। पंजाब अब सिर्फ खेती वाला स्टेट नहीं है अब हम इंडस्ट्रियल स्टेट भी हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026