---Advertisement---

सम्मान योजना के तहत सिर्फ आर्थिक मदद नहीं बल्कि महिलाओं को CM Bhagwant Mann ने दिए ये नायाब तोहफे, जनहितैषी पहल के जानें फायदे

CM Bhagwant Mann: सम्मान राशि के बाद महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर समझ रही है और इसे लेकर आखिर उनका क्या कहना है आइए जानते हैं किस तरह से वह सीएम भगवंत मान का शुक्रिया अदा करती हुई नजर आई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 9, 2026 5:32 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की तरफ से मावां धिया योजना से राज्य में महिलाओं के खाते में 3000 और 4500 रुपए भेजे गए। वहीं इस सम्मान योजना के तहत उन्हें हर महीने 1000 से 1500 प्रदान की जाएगी। सीएम भगवंत मान की इस पहल की लोग लगातार सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं और निश्चित तौर पर महिलाओं की खुशी देखने लायक है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर किया गया यह काम निश्चित तौर पर सराहनीय है और इसकी महिलाएं तारीफ करते हुए लगातार नजर आ रहे हैं।

CM Bhagwant Mann ने महिलाओं के चेहरे पर आई खुशी

कैबिनेट मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने एक वीडियो को शेयर करते हुए कहा, “मां-बेटी सम्मान योजना के तहत दिया जाने वाला मानदेय सिर्फ़ आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मज़बूत कदम है। यह रकम उन्हें परिवार की ज़िम्मेदारियों को पूरा करने में मदद करेगी। महिलाएँ इस जनहितैषी पहल के लिए CM मान की दिल से शुक्रगुज़ार हैं।” वहीं इसे लेकर महिलाएं काफी खुशी जाहिर कर रही हैं कि वह इस पैसे को अपने हिसाब से खर्च कर सकती हैं। निश्चित तौर पर यह उनके परिवार के लोगों के लिए भी एक मदद से कम नहीं है।

महिलाओं ने सीएम मान की पहल को लेकर जताया आभार

इस शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से सीएम मान की इस योजना को जानने के बाद महिलाओं के चेहरे पर खुशी की लहर है। वह इस सम्मान राशि के लिए सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए दिखती है। उनका कहना है कि अब वह इस पैसे को अपने ऊपर खर्च कर सकती हैं और उन्हें किसी पर भी आश्रित रहने की जरूरत नहीं है। वहीं समान राशि को जारी करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा था कि यह महिलाओं को अमीर बनने के लिए नहीं है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ा योगदान है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

कल का मौसम 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 9, 2026

Hydrogen Train

जुलाई 9, 2026

Bullet Train

जुलाई 9, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 9, 2026