---Advertisement---

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा, CM Bhagwant Mann सरकार स्कूलों में मुहैया करा रही है विश्व-स्तरीय सुविधाएं, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: शिक्षा केे क्षेत्र में पंजाब सरकार लगातार नए कीर्तिमान रच रही है, जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 5, 2026 3:47 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में CM Bhagwant Mann सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। राज्य सरकार का दावा है कि सरकारी स्कूलों को बेहतर बुनियादी सुविधाओं, आधुनिक तकनीक और बेहतर शिक्षण व्यवस्था से लैस किया जा रहा है, ताकि छात्रो को निजी स्कूलों के समान बेहतर शिक्षा का वातावरण मिल सके।

राज्य सरकार के अनुसार, सरकारी स्कूलों में आधुनिक कक्षाओं, स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग संसाधनों, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, स्वच्छ शौचालयों और बेहतर पेयजल जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। वहीं छात्रों द्वारा पंजाब सरकार की जमकर तारीफ की जा रही है।

पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने वाली मान सरकार ने सरकारी स्कूलों में विश्व-स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराकर एक नई मिसाल कायम की है। आधुनिक क्लासरूम, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्र-केंद्रित माहौल ने सरकारी स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है।

खुद बच्चों से ही सुनिए कि कैसे इस शिक्षा क्रांति ने उनके भविष्य को नई उड़ान दी है”।CM Bhagwant Mann सरकार के निर्देशों की ही असर है कि जेई-नीट जैसी कठिन परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्र उत्तीर्ण हो रहे है।

आधुनिक शिक्षा प्रणाली को दिया जा रहा बढ़ावा

बता दें कि CM Bhagwant Mann और उनकी सरकार का साफ तौर पर कहना है कि शिक्षा को समय के अनुरूप बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जा रहा है। कई सरकारी स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड, प्रोजेक्टर और इंटरनेट आधारित शिक्षण प्रणाली को बढ़ावा दिया गया है, जिससे छात्रों को इंटरैक्टिव और व्यावहारिक शिक्षा प्राप्त हो सके।

सरकार केवल बुनियादी सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दे रही है। विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कार्यशालाओं के माध्यम से शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों, डिजिटल शिक्षा और आधुनिक पाठ्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026