---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान में पंजाब पुलिस ने रचा नया कीर्तिमान, 65 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों पर कसा शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 30, 2026 1:46 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। CM  Bhagwant Mann के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सख्त कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस ने अब तक 65 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों और नशा कारोबार से जुड़े आरोपियों पर शिकंजा कसने का दावा किया है। सरकार का कहना है कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

सबसे खास बात है कि बॉर्डर पार से ही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके अलावा हर रोज बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशीले पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने 58 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 366 ग्राम हेरोइन, 105 किलोग्राम अफीम की भूसी, 1855 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 29,200 रुपये नशीले पदार्थों के धन के रूप में बरामद किए।

10 व्यक्तियों को परामर्श दिया गया और उन्हें नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया”। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 58 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 454 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 65,775 हो गई है।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर 

दी जानकारी के अनुसार पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 58 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार कुल हेरोइन जब्त – 366 ग्राम कुल जब्त मात्रा: 105 किलोग्राम कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल: 1855 कुल बरामद नशीले पदार्थों की रकम: 29,200 रुपये 454 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की संख्या – 65775 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर जांच की। 10 लोगों को नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य में नशे के खिलाफ काफी हद तक लगाम लग चुकी है। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

DK Shivakumar

मई 30, 2026