---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार; समझे इसके मायने

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 7, 2026 2:34 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। नशे के खिलाफ जारी अभियान के 311वें दिन पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि नशे के विरूद्ध सीएम भगवंत मान की लड़ाई लगातार जारी है। इसी बीच पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नशे के खिलाफ जारी जंग के 311वें दिन पूरे पंजाब में 313 स्थानों पर छापे मारे गए। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है। आईए आपको बताते है इससे जुड़े लेटेस्ट अपडेट।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस क ताबड़तोड़ एक्शन जारी

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पंजाब पुलिस राज्य भर में छापेमारी, गहन तलाशी अभियान और निरंतर जागरूकता अभियानों के माध्यम से मादक पदार्थों के खिलाफ अपनी अथक कार्रवाई जारी रखे हुए है। आइए, नशामुक्त पंजाब के निर्माण में हम सब मिलकर प्रयास करें।

पंजाब भर में 313 स्थानों पर छापेमारी की गई है। 105 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार किए गए। वहीं कुल दर्ज मामलों की संख्या – 77 है। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिख रहा है असर

पंजाब पुलिस इंडिया द्वारा दी जानकारी के अनुसार कुल जब्त हेरोइन- 23.3 किलोग्राम, कुल जब्त अफीम – 5 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां कैप्सूल – 486, कुल बरामद मादक पदार्थों की रकम – 6250 रूपये। 311 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 43381 हो गई है। 73 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और 1000 पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में 120 से अधिक पुलिस टीमों ने 333 संदिग्धों को रोककर जांच की। 41 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि हर दिन पंजाब पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

अप्रैल 15, 2026

Samrat Choudhary

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

Noida Violence

अप्रैल 15, 2026

CBSE 10th Result 2026

अप्रैल 15, 2026

Pawan Khera

अप्रैल 15, 2026