---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने बिजली बिलिंग सिस्टम की गड़बड़ी को किया ठीक, जानें कैसे मिलेगा लोगों को फायदा

CM Bhagwant Mann: बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर मान सरकार की तरफ से एक ऐसा फैसला लिया गया जो वाकई लोगों के लिए किसी राहत से कम नहीं है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 26, 2026 5:25 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में तकनीकी समस्याओं की वजह से जिन लाभार्थियों को बिजली बिल ज्यादा भेजा गया था उनके लिए सरकार की तरफ से एक अहम कदम उठाया गया है। ऐसे में इसका फायदा लोगों को मिलेगा। 300 यूनिट सब्सिडी दी जाएगी। इस बारे में आप पंजाब ने लोगों को पूरी जानकारी दी है। आइए जानते हैं कैसे 63 हजार से ज्यादा लोगों को एक बार फिर से सही बिल भेजा जाएगा। यह सीएम भगवंत मान सरकार की तरफ से एक अहम पहल है जिससे कई लोगों की समस्याओं निवारण किया गया। आइए जानते हैं पूरी खबर जो वाकई जनहितैषी है।

CM Bhagwant Mann सरकार की तरफ से 300 यूनिट/प्रति माह का लाभ

आप पंजाब ने इस बारे में जानकारी देते हुए लोगों से कहा कि “तकनीकी कारणों से ज्यादा बिजली बिल, माननीय सरकार ने निकाला समस्या का समाधान! कुल उपभोक्ताओं में से केवल 2% को सॉफ्टवेयर दोषों के कारण अधिक बिल भेजा गया है। इसके अलावा 300 यूनिट/प्रति माह का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा और इन शिकायतों के निवारण के लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा।” इसके जरिए सीएम भगवंत मान लोगों को सीधा अपनी शिकायत बताने के लिए कहा है।

मान सरकार में नहीं बर्बाद होंगे लोगों के एक पैसे

इसके अलावा सीएम भगवंत मान सरकार की तरफ से बताया गया कि बिलिंग सिस्टम की गड़बड़ी को ठीक कर दिया गया, जिसके बाद अब 63 हजार से अधिक प्रभावित परिवारों को सही बिल भेजे जाएंगे। अधिक भुगतान की गई राशि को अगले बिल में समायोजित कर दिया जाएगा। समस्याओं के समाधान के लिए कल से टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा। इस नंबर पर प्राप्त शिकायतों का समाधान 2 सप्ताह के भीतर कर दिया जाएगा। ऐसी में जाहिर तौर पर बिजली बिल में गड़बड़ी की समस्या से निजात मिल जाएगा। लोगों को सब्सिडी का भी फायदा मिलेगा । किसी के भी ज्यादा पैसे नहीं जाएंगे और इस बात का ध्यान सीएम भगवंत मान पूरी तरह से रख रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026