---Advertisement---

‘शहीदों के सपनों का पंजाब..,’ जलियांवाला बाग कांड की बरसी पर CM Bhagwant Mann की दो टूक, भारतीयों के खिलाफ अत्याचार को याद कर किया नमन

जलियांवाला बाग कांड की 107वीं बरसी पर CM Bhagwant Mann की प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री ने इस नरसंहार में शहीद हुए सभी भारतीयों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 13, 2026 12:34 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: देश आज तक उन जख्मों को नहीं भूला है जो अंग्रेजी हुकूमत ने भारतीयों को दिए थे। 13 अप्रैल का जिक्र होते ही मन सहम उठता है। दरअसल, आज ही के दिन 1919 में पंजाब के अमृतसर में स्थित जलियांवाला बाग में शांति सभा के लिए एकत्रित लोगों पर जनरल डायर ने गोली चलवाई थी।

जलियांवाला बाग कांड में सैकड़ों की संख्या में लोग मारे गए थे। आज इस नरसंहार की 107वीं बरसी पर शहीदों को नमन किया जा रहा है। इसी क्रम में सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम भगवंत मान ने आज जलियांवाला बाग कांड की बरसी पर सभी को नमन करते हुए शहीदों के सपनों का पंजाब बनाने की अपील की है।

जलियांवाला बाग कांड की 107वीं बरसी पर CM Bhagwant Mann की प्रतिक्रिया

पंजाब सीएम ने आज जलियांवाला बाग कांड की बरसी पर सभी शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किया है।

सीएम भगवंत मान लिखते हैं कि “अमृतसर के जलियांवाला बाग में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान शहीदों को लाखों सलाम। देश ब्रिटिश शासन के अत्याचारों के शिकार इन नायकों के अद्वितीय बलिदान को सदा याद रखेगा। शहीदों का बहाया हुआ रक्त हमारी आने वाली पीढ़ियों को देश प्रेम और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा।”

इस दौरान सीएम भगवंत मान ने सभी पंजाब वासियों से खास अपील की है। जलियांवाला बाग कांड की बरसी पर मुख्यमंत्री ने सभी लोगों का आह्वान करते शहीदों के सपनों का पंजाब बनाने के लिए योगदान देने की अपील की है। ये शहीदों के प्रति मुख्यमंत्री की श्रद्धा और सम्मान को दर्शाता है।

खुले मैदान में भारतीयों पर बरसाई थी गोलियां

13 अप्रैल 1919 की सुबह पंजाब के लिए बेहद खास थी। सभी राज्यवासी बैसाखी पर्व धूम-धाम से मना रहे थे। उससे पूर्व पंजाब में रॉलेट एक्ट का जमकर विरोध हुआ था। अंग्रेजी हुकूमत ने इस विरोध से खफा होकर भारतीयों पर अत्याचार किए। इसी क्रम में 13 अप्रैल, 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में एकत्रित हुए लोगों को गोलीबारी शुरू कर दी गई।

लोग शांतिपूर्ण सभा के लिए जलियांवाला बाग में इकट्ठा हुए थे। तभी जनरल डायर ने निकास द्वार की नाकेबंदी करते हुए गोली चलाने के आदेश जारी किए। इस नरसंहार में सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी। अंग्रेजी शासन के इस क्रूर हमले का जिक्र करते हुए सभी लोग आज जलियांवाल बाग में शहीद हुए भारतीयों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी क्रम में सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026