---Advertisement---

‘मानवता और निस्वार्थ…’ मदर टेरेसा जी की जयंती पर CM Bhagwant Mann ने उनके कार्यों को किया याद, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann ने मदर टेरेसा की जयंती पर उन्हें याद करते हुए मानवता और निस्वार्थ सेवा के प्रति उनके योगदान को नमन किया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 26, 2026 12:49 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री ने मदर टेरेसा की जयंती पर उन्हें याद करते हुए मानवता और निस्वार्थ सेवा के प्रति उनके योगदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मदर टेरेसा ने अपना जीवन जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया। गौरतलब है कि मदर टेरेसा का नाम दुनिया भर में मानव सेवा और करुणा के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने गरीब, बीमार और बेसहारा लोगों की मदद के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनकी सेवा भावना ने दुनियाभर के लोगों को प्रभावित किया। बता दें कि CM Bhagwant Mann ने उन्हें याद किया।

मदर टेरेसा जी की जयंती पर CM Bhagwant Mann ने किया ट्वीट

बता दें  कि CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मानवता और निस्वार्थ सेवा की महान प्रतिमूर्ति, भारत रत्न और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा जी की जयंती पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि प्रणाम।

उनका जीवन हमारे लिए एक गहरी प्रेरणा है। बिना किसी भेदभाव के ज़रूरतमंदों की सेवा करने और उनके कल्याण को बढ़ावा देने का हमारा दृढ़ संकल्प हमेशा अटूट रहेगा”।

जरूरतमंदों की सेवा बनी जीवन का उद्देश्य

मदर टेरेसा ने कोलकाता में गरीबों और बीमार लोगों के बीच बड़े स्तर पर सेवा कार्य किए। उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की, जिसके माध्यम से जरूरतमंदों, बीमारों और बेसहारा लोगों की सहायता के लिए विभिन्न सेवाएं संचालित की गईं।

उनकी संस्था का काम धीरे-धीरे भारत से बाहर भी कई देशों तक पहुंचा। सेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान मिला। मानव सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मदर टेरेसा को वर्ष 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026