---Advertisement---

अपराध के खिलाफ CM Bhagwant Mann के सख्त निर्देशों का दिखा असर, 460 अपराधियों पर कसा गया शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann के निर्देशों के बाद पंजाब पुलिस ने अपराधियों और गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 26, 2026 12:29 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के बाद पंजाब पुलिस ने अपराधियों और गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक दिन में 651 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 460 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पंजाब पुलिस के ‘गैंगस्ट्रान ते वार’ अभियान के तहत राज्यभर में गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों से जुड़े चिन्हित ठिकानों पर कार्रवाई की गई।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई’ | 216वां दिन
पंजाब पुलिस, AGTF पंजाब के साथ मिलकर पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त बनाने के लिए लगातार और सख्त कार्रवाई कर रही है। 651 जगहों पर छापेमारी की गई। 460 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 9 फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 5 हथियार बरामद किए गए।

इस अभियान के दौरान अब तक कुल 64,218 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। पंजाब पुलिस लगातार और रणनीतिक कार्रवाई के जरिए पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गोपनीय रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

651 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी

पंजाब पुलिस के ‘गैंगस्ट्रान ते वार’ अभियान के तहत राज्यभर में गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों से जुड़े चिन्हित ठिकानों पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने अलग-अलग जिलों में कुल 651 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 460 लोगों को हिरासत में लिया गया और पांच हथियार भी बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रही। 250 लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई भी की गई, जबकि नौ घोषित अपराधियों यानी Proclaimed Offenders को भी पकड़ा गया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jhansi Viral Video

अगस्त 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 26, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 26, 2026

Jharkhand News

अगस्त 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 26, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026