CM Bhagwant Mann: हर घर तक सही इलाज मिल सके इसके लिए पंजाब सरकार लगातार काम कर रही है। ऐसे में उनकी तरफ से आम आदमी क्लिनिक से लेकर बड़ी बीमारियों का भी फ्री इलाज प्रदान किया जा रहा है। यह जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान की वजह से संभव हो सका है। स्वास्थ्य संबंधी मुश्किल समय में सरकार की तरफ से पंजाब के लोगों को साथ मिल रहा है। यह उनके लिए निश्चित तौर पर एक सराहनीय कदम है। वह इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि कभी भी कोई परेशानी लोगों को स्वास्थ्य को लेकर ना देखना पड़े क्योंकि यह उनकी बुनियादी जरूरत है।
कैसे पंजाब के लोगों को मिल रहा है हेल्थ कार्ड का फायदा
ਤੁਹਾਡੀ ਸਿਹਤ, ਸਾਡੀ ਪਹਿਲੀ ਤਰਜ਼ੀਹ।
ਸਿਹਤ ਕਾਰਡ ਤਹਿਤ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਮੁਫ਼ਤ ਇਲਾਜ ਅਤੇ ‘ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕਾਂ’ ਵਿੱਚ ਮੁਫ਼ਤ ਦਵਾਈਆਂ ਤੇ ਟੈਸਟਾਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ ਬਣੀਂ ਹੈ। ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਪਹੁੰਚ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਕੇ ਇਲਾਜ ਦੇ ਖ਼ਰਚੇ ਦੀ ਚਿੰਤਾ ਘਟਾਉਣ ਲਈ ਨਿਰੰਤਰ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। https://t.co/0hSEimruyX
— Dr Balbir Singh (@AAPbalbir) September 29, 2026
सीएम भगवंत मान के कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने इसे लेकर X प्लेटफार्म पर पोस्ट में कहा, “आपकी सेहत, हमारी पहली प्राथमिकता।हेल्थ कार्ड के तहत मिलने वाला मुफ़्त इलाज और ‘आम आदमी क्लीनिक’ में मुफ़्त दवाइयों और टेस्ट की सुविधा आम लोगों के लिए बड़ी राहत बन गई है। लोगों तक हेल्थ सर्विस पहुंचाकर इलाज के खर्च की चिंता कम करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
CM Bhagwant Mann की वजह से पंजाब के लोगों को स्वास्थ्य के लिहाज से मिली राहत
निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान की मदद से बड़ी बीमारियों का इलाज भी मुफ्त में संभव हो रहा है। हर संभव प्राइवेट हॉस्पिटल से लेकर सरकारी अस्पताल में इसे लेकर अलग-अलग मुहिम चलाया जाता है ताकि पंजाब के लोगों को किसी भी इलाज के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत ना पड़े। वहीं आम आदमी क्लीनिक में पंजाब सरकार की तरफ से जरूरतमंद लोगों के लिए फ्री सुविधा प्रदान की जा रही है। जहां दवा से लेकर बाकी अन्य सुविधाएं मिल रही है।







