---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस के एक्शन से हड़कंप, 130 से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान में पंजाब पुलिस लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। जारी अभियान के पूरे 391 दिन हो चुके है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 28, 2026 3:05 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान में पंजाब पुलिस लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। जारी अभियान के पूरे 391 दिन हो चुके है। वहीं अभी तक 55 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे पर लगातार लगाम लगाई जा रही है। सबसे खास बात है कि बॉर्डर पार से हो रहे ड्रग्स तस्करी पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है, क्योंकि पंजाब सरकार  ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है, ताकि ऐसे तस्करी को रोका जा सके। वहीं लगतार पुलिस ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर रही है, साथ ही नशीले पदार्थों को जब्त किया जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जु़ड़ी सभी अहम जानकारी।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार जारी कार्रवाई में पंजाब पुलिस ने 137 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 2.9 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम अफीम, 77 किलोग्राम पोस्त की भूसी, 11,412 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 22,980 रुपये नशीले पदार्थों की रकम बरामद की।

94 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 137 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 391 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की संख्या – 55682 हो गई है”।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे के खिलाफ एक्शन जारी

पंजाब पुलिस इंडिया ने आगे जानकारी देते हुए लिखा कि नशीली दवाओं के खिलाफ जंग का 391वां दिन,  पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 137 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। कुल 2.9 किलोग्राम हेरोइन जब्त। कुल 1.5 किलोग्राम अफीम जब्त।
कुल 77 किलोग्राम जब्त। कुल 11,412 गोलियां/कैप्सूल बरामद।

कुल 22,980 रुपये नशीले पदार्थों की रकम बरामद। 391 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या: 55,682। एसपीडीएसपी बैंक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने 60 लोगों को जांच के लिए रोका। 94 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026