---Advertisement---

Federation Gatka Cup में चंडीगढ़ के लड़कों और पंजाब की लड़कियों ने हासिल की जीत, महाराष्ट्र ने जीता फेयर प्ले अवॉर्ड

फेडरेशन गतका कप के अंतिम दिन आज लड़कों के वर्ग में चंडीगढ़ ने जीत हासिल की। जबकि लड़कियों के वर्ग में पंजाब की लड़कियों ने जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 24, 2023 9:16 अपराह्न

Federation Gatka Cup
Follow Us
---Advertisement---

Federation Gatka Cup: वर्ल्ड गतका फेडरेशन से मान्यता प्राप्त नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से पहले फेडरेशन गतका कप का आयोजन किया गया था। आयोजन के अंतिम दिन आज लड़कों के वर्ग में चंडीगढ़ ने जीत हासिल की। जबकि लड़कियों के वर्ग में पंजाब की लड़कियों ने जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

महाराष्ट्र ने जीता फेयर प्ले अवार्ड

इस दो दिवसीय राष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान महाराष्ट्र ने फेयर प्ले अवार्ड जीता। जबकि झारखंड को बेस्ट इंप्रूव्ड टीम का पुरस्कार मिला। हरियाणा की अर्जमीत कौर ने सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीता जबकि चंडीगढ़ के यशप्रीत सिंह ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त किया।

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के खेल निदेशक रहे मुख्य अतिथि

फाइनल गतका प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के खेल निदेशक डॉ. दलविंदर सिंह ने किया। इस दौरान  चंडीगढ़ प्रशासन के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील राय, नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव एन.एस. ठाकुर और चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरदीप सिंह बुट्रेला ने संयुक्त रूप से किया।

खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

इस अवसर पर खेल निदेशक डॉ. दलविंदर सिंह ने सभी खिलाड़ियों को आदर्श खेल भावना के साथ खेलने और भविष्य में बेहतर प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एन.जी.ए.आई.) के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल स्टेट एवॉर्डी ने घोषणा की कि दूसरा फेडरेशन गतका कप छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा और चैंपियंस गतका ट्रॉफी के राष्ट्रीय टूर्नामेंट में विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

13 राज्यों की टीमों ने लिया भाग

चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के महासचिव राजदीप सिंह बाली और वित्त सचिव सिमरनजीत सिंह ने बताया कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय टूर्नामेंट में 13 राज्यों की गतका टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि लड़कियों की गतका सोटी (व्यक्तिगत) फाइनल प्रतियोगिता में हरियाणा की परमजीत कौर ने स्वर्ण, झारखंड की काजल ने रजत, पंजाब की किरणदीप कौर और मध्य प्रदेश की महक ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। इसी तरह गतका सोटी (व्यक्तिगत) लड़कों के फाइनल में पंजाब के गुरसागर सिंह ने गोल्ड मेडल, चंडीगढ़ के जीवनजोत सिंह ने सिल्वर मेडल और छत्तीसगढ़ के अर्शदीप सिंह तथा उत्तराखंड के जयदीप सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।

पंजाब की तीन लड़िकयों ने जीता स्वर्ण पदक

लड़कियों की फ्री-स्टिक (टीम) स्पर्धा में पंजाब की हरमीत कौर, जसप्रीत कौर और सुमनदीप कौर ने स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की कंचनप्रीत कौर, तमन्ना और हिमांशी ने रजत पदक जीता। इसी वर्ग में जम्मू-कश्मीर की सिमरनजीत कौर, मनजोत कौर और परमजीत कौर और दिल्ली की सुखुम कौर, हरप्रीत कौर, इशिनीत कौर ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता।

तीन लड़कों ने जीता स्वर्ण पदक

लड़कों की फरी-स्टिक (टीम) स्पर्धा में चंडीगढ़ के सरबजीत सिंह, यशप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। बिहार के रिशु राज, विशाल सिंह और अंकुश कुमार ने रजत पदक जीते। जबकि पंजाब के वीरू सिंह, कमलप्रीत सिंह और अनमोलदीप सिंह तथा छत्तीसगढ़ के मनदीप सिंह, राजवीर सिंह और दीपांशु यादव ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीते।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर एन.जी.ए.आई. के उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह, अंतरराष्ट्रीय सिख शश्तर विद्या काउंसिल के सचिव बलजीत सिंह, चंडीगढ़ किश्ती चालन एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट राजीव शर्मा, गतका एसोसिएशन पंजाब के संयुक्त सचिव वरिंदरपाल सिंह नारंगवाल, कोर्डिनेटर इंदरजोध सिंह जीरकपुर, जिला गतका एसोसिएशन रूपनगर की अध्यक्ष बीबी मनजीत कौर आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Punjab News: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, पंजाब के नागरिकों को मोबाइल फोन पर मिलेंगे सर्टिफिकेट

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026