---Advertisement---

मुफ्त बिजली से कैशलेस इलाज और नौकरियां! Bhagwant Mann सरकार ने 4 वर्षों में ऐसे बदली पंजाब की तस्वीर; इकोनॉमी भी सरपट दौड़ी

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने 4 वर्षों के कार्यकाल में लोगों को मुफ्त बिजली से लेकर कैशलेस इलाज, सड़क सुरक्षा और सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई हैं। इसके साथ ही इकोनॉमी को भी गति मिली है जो सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 18, 2026 2:57 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: मान सरकार के 4 वर्षों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। 2022 में पंजाब की सत्ता में आई आप सरकार ने मार्च 2026 तक प्रदेश की जनता तक योजनाओं के लाभ की पहुंच सुनिश्चित की है। भगवंत मान सरकार के प्रयासों से पंजाब में आज लोगों को मुफ्त बिजली, कैशलेस इलाज, सरकारी नौकरियां, रोजगार के अवसर, बेहतर कनेक्टिविटी और तमाम अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। पंजाब की इकोनॉमी भी सरपट दौड़ पड़ी है और सूबे को इस सेक्टर में देश का अग्रणी राज्य बना रही है। ये सबकुछ सीएम भगवंत मान के प्रयासों के कारण संभव हो सका है।

चार वर्षों के कार्यकाल में Bhagwant Mann सरकार ने बदली पंजाब की तस्वीर

मार्च 2022 से मार्च 2026 के बीच पंजाब की सत्ता में काबिज सीएम भगवंत मान ने सूबे की तस्वीर बदलने का काम किया है।

बीते चार वर्षों में पंजाब सरकार द्वारा राज्य के 65000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही भारी भरकम निवेश से 5 लाख से अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ है। भगवंत मान सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मासिक मुफ्ति बिजली मुहैया कराई जा रही है। इसके साथ ही सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 40000 किमी से अधिक सड़कें बनाकर कनेक्टिविटी को गति दी है। सेहत बीमा योजना की मदद से पंजाब वासियों के लिए कैशलेस इलाज का इंतजाम हुआ है। ये सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है।

किसानों के साथ महिलाओं को भी मिला तोहफा!

मान सरकार ने राज्य के किसानों के साथ महिलाओं को भी तोहफा देने का काम किया है। 4 वर्षों के कार्यकाल में भगवंत मान सरकार द्वारा किसानों के लिए फसलों की सिंचाई के इंतजाम, नहरी पानी की पहुंच, खाद-बीज की उपलब्धता, कृषि यंत्रों का वितरण आदि सुनिश्चित किया जा चुका है। सरकार गन्ने से लेकर धान, गेहूं, सरसों, बाजरा जैसे फसलों की खरीदारी कर समय पर भुगतान भी करती है। महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत मासिक वित्तिय सहायता का ऐलान उनके लिए उपहार के समान है। ये सीएम भगवंत मान की बड़ी उपलब्धि है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अक्टूबर 18, 2026

Kolkata Durga Puja Stampede

अक्टूबर 18, 2026

Rashifal 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 17, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 17, 2026