---Advertisement---

मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं का विस्तार! Bhagwant Mann सरकार की नीतियों से सीधे लाभान्वित हुई जनता, हो रहा फायदा

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सूबे में मुफ्त बिजली के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं का विस्तार कर आम लोगों तक योजनाओं की पहुंच सीधी की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 3, 2026 3:09 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में सुविधाओं का विस्तार हुआ है। इसका उद्देश्य जनता तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित कराना है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब में विभिन्न विभागों में जनहित से जुड़ी नीतियां बनाई गई हैं। आम लोगों तक मुफ्त बिजली की पहुंच सुनिश्चित करना, किसानों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाना इसमें प्रमुख है। इससे इतर भगवंत मान सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं का विस्तार भी किया है। सरकार के इन प्रयासों से जनता सीधे तौर पर लाभान्वित हो रही है और सशक्त होकर विकसित पंजाब की नींव मजहूत कर रही है।

स्वास्थ्य के साथ शिक्षा सुविधाओं का विस्तार कर रही Bhagwant Mann सरकार

मान सरकार द्वारा पंजाब में स्वास्थ्य के साथ शिक्षा सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

इस क्रम में आम आदमी क्लीनिक की संख्या बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना की मदद से लोगों को 10 लाख रुपए सलाना का हेल्थ कवर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे इतर सरकारी अस्पतालों पर मुफ्त दवाइयां और जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। शिक्षा क्षेत्र की बात करें तो सरकार ने स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना की है। अध्यापकों में विदेशी सरजमी पर भेजकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूलों का जीर्णोद्धार हुआ है। भगवंत मान सरकार के ये सारे प्रयास उनकी प्राथमिकता को दर्शाते हैं।

सरकार की नीतियों से लाभान्वित हुई जनता!

बात चाहें मुफ्त बिजली मुहैया कराने की हो, या नहरी पानी की पहुंत सुनिश्चित कराने की। भगवंत मान सरकार हर मोर्चे पर फ्रंटफुट से जिम्मेदारी संभाल रही है। किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए फसलों की खरीदारी और भुगतान आसान किया गया है। पंजाब में 8.2 करोड़ से अधिक डिजिटल सरकारी सेवाएं लोगों तक पहुंचाई गई हैं। प्रशासनिक सुधार तक लोगों तक सीधा लाभ पहुंचाने का प्रयास हुआ है। ये सबकुछ भगवंत मान सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है। इसके साथ ही सरकार ने रोजगार के मोर्चे पर रिकॉर्ड कायम पर युवाओं का लाभान्वित किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026

CM Mohan Yadav

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

CM Mohan Yadav

मई 25, 2026