---Advertisement---

Holi 2023 in Punjab: CM Mann ने इस अंदाज में दी बधाई, मांगी प्रदेश की खुशहाली

Holi 2023 in Punjab: पंजाब सीएम भगवंत मान सहित कई नेताओं ने होली की शुभकामनाएं दी है. सभी ने प्रदेश में खुशहाली की मांग की है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 8, 2023 12:40 अपराह्न

Holi 2023 in Punjab
Follow Us
---Advertisement---

Holi 2023 in Punjab: पंजाब में भी आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत अन्य राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी है। होली के साथ-साथ नेताओं ने होला-मोहल्ला और महिला दिवस की भी शुभकामनाएं दी है। सुबह से ही प्रदेश में होली की धूम (Holi 2023 in Punjab) है। साथ ही एक-दूसरे को बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

CM Mann ने दी बधाई (Holi 2023 in Punjab)

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को होली, होला-मोहल्ला और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि रंगों के त्योहार होली की देश-विदेश में रह रहे सभी पंजाबियों को बधाई। उन्होंने आगे लिखा कि ईश्वर सभी के जीवन को होली के रंगों की तरह सेहत, खुशियों और तरक्की के रंगों से भर दे। पंजाब और पंजाबी हमेशा की तरह मुस्कुराते रहें।

ये भी पढ़ें: Holi 2023: राष्ट्रपति और PM मोदी सहित इन दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं, चारों तरफ होली की धूम

अमरिंदर सिंह ने दी शुभकामनाएं (Holi 2023 in Punjab)

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट कर प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आप सभी का दिन रंगों, खुशियों और हंसी से भरा हो। आप सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं (Holi 2023 in Punjab)।

प्रताप सिंह बाजवा ने दी बधाई

कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी ट्वीट कर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि होली (Holi 2023 in Punjab) के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन को खुशियों से भर दे।

ये भी पढ़ें: Holi 2023 in Delhi: देश के लिए ध्यान पर बैठे CM Kejriwal, होली की दी बधाई

राजा वंड़िंग ने दी शुभकामनाएं

पंजाब से कांग्रेस विधायक राजा वंड़िंग ने भी ट्वीट कर होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सभी को होली की शुभकामनाएं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि रंगों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए और आप अपने जीवन में दिन रात दुगुनी तरक्की करें और चौगुनी तरक्की करें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026